<

Women Asia Cup 2026: कब मिलेगी टीम इंडिया को महिला एशिया कप की ट्रॉफी? जानिए विवाद के बीच क्या बोले हेड कोच

महिला एशिया कप 2026 जीतकर भी भारतीय टीम के हाथों में ट्रॉफी नहीं सजी. कोच अमोल मजूमदार ने साफ कर दिया है कि टीम बीसीसीआई के रुख के साथ खड़ी है. लेकिन असली सवाल यह है कि एशिया की इस चमचमाती ट्रॉफी का अब क्या होगा और यह आखिर कब और कैसे मिलेगी भारत को? जानिए इस बड़े विवाद के पीछे की पूरी कहानी...

भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है. दरअसल, प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.

मैच के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने इस पर रुख साफ करते हुए कहा कि टीम बीसीसीआई (BCCI) के फैसले के साथ पूरी तरह खड़ी है. उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह टूर्नामेंट अब खत्म हो चुका है और भले ही ट्रॉफी को लेकर विवाद जारी हो, लेकिन खिलाड़ी एशिया चैंपियन बनने से बेहद खुश हैं. जब उनसे पूछा गया कि भारत को ट्रॉफी कब मिलेगी, तो मजूमदार ने कहा, ‘अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इसका जवाब नहीं दे सकता.’

यह वाकया पिछले साल के पुरुषों के एशिया कप फाइनल की याद दिलाता है, जब भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से मना कर दिया था. उस समय भी प्रेजेंटेशन में देरी हुई थी और ट्रॉफी एसीसी के पास ही रह गई थी. हालांकि, ट्रॉफी मिलने में हो रही देरी के बावजूद भारतीय टीम का मानना है कि टूर्नामेंट जीतना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है. भले ही ट्रॉफी का इंतजार बरकरार हो, लेकिन कागजों और रिकॉर्ड में भारत आधिकारिक तौर पर महिला एशिया कप 2026 का चैंपियन बन चुका है.

8वीं बार चैंपियन बनी भारतीय टीम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार यह खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की.

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पस्त हो गई और पूरी टीम 111 रनों पर ही सिमट गई. इससे पहले, भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफली वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़े. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. इसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया, श्री चरणी ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके. वहीं क्रांति गौर, शेफली और प्रेमा रावत को भी 1-1 सफलता मिली.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST