<
Categories: मनोरंजन

जब काजी-अरिजीत ने स्टेज पर लगाए ठुमके, बढ़ गया था शो का पारा; Video ने याद दिलाए वो पुराने दिन

Bigg Boss 20 : सोशल मीडिया पर काजी तौकीर का अरिजीत सिंह संग पुराना डांस वीडियो वायरल है. 'गोरी गोरी गोरी' गाने पर दोनों समेत कई सिंगर्स थिरकते नजर आए.

Bigg Boss 20: इन दिनों काजी तौकीर बिग बॉस 20 में अपने अंदाज और गेम से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. शो में उनकी मौजूदगी को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी बीच काजी तौकीर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

‘गोरी गोरी गोरी’ पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

वायरल वीडियो में काजी तौकीर और अरिजीत सिंह के साथ कई अन्य मेल और फीमेल सिंगर्स भी नजर आ रहे हैं. सभी मिलकर शाहरुख खान की फिल्म के मशहूर गाने ‘गोरी गोरी गोरी’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में काज़ी काफी एनर्जेटिक अंदाज में डांस करते हैं, जबकि अरिजीत सिंह भी उनके साथ कदम मिलाते नजर आते हैं. पुराने वीडियो की यह झलक सामने आने के बाद फैंस काजी और अरिजीत की पुरानी बॉन्डिंग को याद कर रहे हैं.

‘फेम गुरुकुल’ से जुड़ा है दोनों का रिश्ता

काजी तौकीर और अरिजीत सिंह का रिश्ता साल 2005 के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से जुड़ा हुआ है. दोनों इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. इस शो में जनता के वोटों के आधार पर काजी तौकीर विजेता बने थे, जबकि अरिजीत सिंह छठे स्थान पर आकर शो से बाहर हो गए थे. हालांकि, इसके बाद अरिजीत ने अपनी मेहनत और शानदार आवाज के दम पर बॉलीवुड में ऐसा मुकाम बनाया कि आज वह देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं.

ये भी पढ़ें:  Ramayana Poster: मनमोहित कर देगा ‘रामायण’ का पोस्टर, सिया के मुस्कान पर फिदा हुए राघव; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

बिग बॉस में काजी को मिल रहा प्यार

वहीं, अब काज़ी तौकीर ‘Bigg Boss 20’ में नजर आ रहे हैं. शो में उनके बेबाक अंदाज, अलग व्यक्तित्व और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में अरिजीत सिंह के साथ उनका यह पुराना वीडियो सामने आना काज़ी के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग दोनों की पुरानी यादों और ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों को याद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास, छिनी खास पावर; अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST