दिल्ली बनाम गुजरात: गुजरात जायंट्स के 169 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार शुरूआत की है. 6 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 75 रन हो गया है. जिसमें लिजेल ली ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 और शेफाली ने 6 चौके की मदद से 26 रन बना लिए हैं.
महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में आज दिल्ली और गुजरात को मुकाबला हो रहा है
WPL Eliminator DC vs GG: 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 15.4 ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन लिजेल ली ने बनाए. जिसने 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए. इसके अलावा, जेमिमा ने 23 गेंदों में 41 रन, शेफाली ने 21 गेंदों में 31 रन, लौरा ने 24 गेंदों में 32 रन और काप ने 4 रन बनाए. गुजरात की तरफ से वेयरहम ने 2 विकेट और गायकवाड ने 1 विकेट लिए.
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था. गुजरात की पारी को मूनी ने संभाला. मूनी ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 6 चौके लगाए. इसके अलावा, अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो वेयरहम ने 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, अनुष्का शर्मा ने 16 रन और काशवी गौतम ने 18 रन बनाए. बाकी अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए.
दिल्ली की तरफ से हेनरी ने 3 विकेट, नंदनी शर्मा ने 2 विकेट और मिन्नू मणि ने 1 विकेट लिए.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. कप्तान जेमिमा का यह फैसला पहले सही साबित हुआ. लेकिन अंत में मूनी ने एक छोड़ से डंटकर दिल्ली के मंसूबे पर पानी फेड़ दिया. अब सबकी नजरें शेफाली और लिजेल ली पर रहेगा. उनको शुरुआत में धमाकेदार पारी खेलनी होगी. तभी दिल्ली को इस मैच में जीत मिल सकता है.
गुजरात की बल्लेबाज मूनी और वेयरहम ने गुजरात की पारी को संभाल लिया है. एक तरफ मूनी 40 रन और वेयरहम 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. 15 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन हो गया है.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच आज WPL में एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद जेमिमा ने कहा कि मैच से पहले बस जो चीजें कंट्रोल की जा सकती हैं, उन्हें कंट्रोल करें. जब टीम मुश्किल में होती है तो टीम के कैरेक्टर का टेस्ट होता है। टीम वही है.
इसके अलावा, गुजरात जायंट्स की कप्तान गार्डनर ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करने के ट्रेंड को चुनौती दे सकते हैं. हम पावरप्ले में बैट से अटैक करना चाहते हैं और आक्रामक रहना चाहते हैं. इस पिच पर थोड़ी ज्यादा घास है, हमारे पास टॉप ऑर्डर में दो अनुभवी बैटर हैं जो कंडीशंस को पढ़ सकते हैं. टीम वही है.
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़
दिल्ली कैपिटल्स: लौरा वोल्वार्ड्ट, शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणी, लिजेल ली (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा
Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…
Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…
Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…
Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…
UP BJP Rajya sabha Candidates 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए…
Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…