<

DC W vs RCB W Playing X1: फाइनल में दिल्ली-बेंगलुरु की भिड़ंत… स्मृति मंधाना के खिलाफ जिगरी दोस्त जेमिमा रोड्रिग्स, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11

दिल्ली बनाम बेंगुलरु फाइनल मैच: WPL 2026 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना और जेमिमाह रोड्रिग्स आमने-सामने होंगी. जानें फाइनल मैच से जुड़ी हर डिटेल...

WPL 2026 DC vs RCB Match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन खत्म होने में सिर्फ 1 मैच बचा है. 5 फरवरी को WPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल का मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस किया जाएगा. इस मैच में RCB की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में होगी, जबकि उनकी जिगरी दोस्त जेमिमाह रोड्रिग्स DC का अगुवाई करेंगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB की टीम साल 2024 में चैंपियन बनी थी. वहीं, जेमिमाह को इसी साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची है, लेकिन एक भी बार चैंपियन नहीं बन पाई. साल 2024 में RCB ने फाइनल मैच में DC को हराकर WPL का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स के पास फाइनल की हार का बदला लेने का मौका होगा. जानें इस मुकाबले से जुड़ी हर डिटेल…

WPL 2026 में दिल्ली-बेंगलुरु का प्रदर्शन

विमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. RCB की टीम ने लीग स्टेज में 8 मैचों में 6 जीत हारकर सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इस सीजन में RCB की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 मैचों में से 4 मुकाबले जीते, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा. DC की टीम प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली की टीम ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

WPL में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 6 मैच में DC ने जीत हासिल की है, जबकि RCB ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिखाई देता है, लेकिन RCB ने WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली को हराया था. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट

वडोदरा का मैदान बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है. इस पिच पर पहली पारी का स्कोर 162 रहा है. इस मैदान पर स्मृति मंधाना की टीम ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 जीते हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने इस पिच पर कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में उन्हें जीत मिली है. हालांकि अगर WPL 2026 की बात करें, तो RCB ने इस मैदान पर 4 मैच खेलकर 2 जीत हासिल की है. वहीं, DC की टीम ने 5 मुकाबलों में 4 बार जीत हासिल किया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB दूसरी बार WPL की ट्रॉफी उठाएगी या फिर DC की टीम इतिहास रचते हुए पहली बार चैंपियन बनेगी.

RCB की संभावित प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नादिन डी क्लर्क, गौतमी नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, राधा यादव.

DC की संभावित प्लेइंग-11

जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), मरीजन काप, लौरा वोल्वार्ट, अलाना किंग, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, स्नेह राणा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST