<

WPL फाइनल के बाद खुला खजाना… RCB को ट्रॉफी के साथ मिले करोड़ों, स्मृति मंधाना समेत इन खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा

डब्ल्यूपीएल प्राइज मनी: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. RCB की टीम को ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी मिली. जानें किन खिलाड़ियों ने क्या अवॉर्ड जीते...

WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का चौथा सीजन रोमांचक मैच के साथ समाप्त हो गया है. फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB की टीम दूसरी बार WPL चैंपियन बनी है. गुरुवार (5 फरवरी) को खेले गए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस ट्रॉफी के साथ ही RCB की टीम को करोड़ों की प्राइज मनी भी मिली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार ट्रॉफी जीतने से चूक गई. जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथी बार फाइनल का मुकाबला गंवाया है. फाइनल में जीतने वाली RCB की टीम को प्राइज मनी के तौर पर 6 करोड़ रुपये मिले, जबकि रनर-अप रही DC की टीम को 3 करोड़ रुपये दिए गए. इन दोनों टीमों के अलावा अन्य कई खिलाड़ियों को भी अवॉर्ड और प्राइज मनी दिया गया, जिन्होंने WPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. जानें किस खिलाड़ी को क्या अवॉर्ड मिले…

किसे मिले कितने रुपये?

  • विनर टीम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (6 करोड़ रुपये)
  • रनर-अप- दिल्ली कैपिटल्स (3 करोड़ रुपये)
  • ऑरेंज कैप- स्मृति मंधाना (5 लाख रुपये)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- सोफी डिवाइन (5 लाख रुपये)
  • पर्पल कैप होल्डर- सोफी डिवाइन (5 लाख रुपये)
  • टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के- हरमनप्रीत कौर (5 लाख रुपये)
  • मोस्ट डॉट बॉल- लॉरेन बेल (5 लाख रुपये)
  • सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट- ग्रेस हैरिस (5 लाख रुपये)
  • फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच- स्मृति मंधाना (5 लाख रुपये)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- नंदिनी शर्मा (5 लाख रुपये)

कैसा रहा फाइनल का मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर खड़ा किया. दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (20) और लिजेल ली (37) ने अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसके बाद मिडिल ओवरों में जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके जवाब में RCB की टीम ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. RCB की ओर से जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. आखिरी ओवर में राधा यादव ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

लखीमपुर खीरी में ‘फूड पॉइजनिंग’ ने ली 25 गिद्धों की जान, कुत्तों के शव खाते ही एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे आसमान के राजा!

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रहस्यमयी…

Last Updated: April 9, 2026 21:53:06 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST