<

WPL 2026: हरलीन देओल की ताबड़तोड़ इनिंग, यूपी वॉरियर्स को पहला मैच जिताया, हरमनप्रीत की टीम हारी

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women: मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच हुए मैच में यूपी की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. फॉर्म में वापसी करते हुए हरलीन देओल ने 64 रन बनाए और यूपी को पहला मैच जिताया.

नई दिल्ली. वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुंबई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी, उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए. चेज करते हुए यूपी की टीम ने 18.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. यूपी की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. इससे पहले उन्होंने सभी 3 मुकाबले गंवा दिए थे.
मुंबई की ओर से आमनजोत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे.  सबसे बड़ी स्टार रहीं नेट साइवर-ब्रंट, जिन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनके अलावा निकोला कैरी ने तेजी से रन बटोरते हुए 20 गेंदों में 32 रन की अहम पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर मजबूत स्थिति में पहुंचा. कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 गेंदों में 16 रन बना सकी लेकिन टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचाने में कामयाब रही.
यूपी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाज़ी में शिखा पांडे, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने 1-1 विकेट लिया. मजबूत बल्लेबाज़ी के दम पर मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के सामने 162 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. यूपी की ओर से ओपनिंग करने उतरी मेग लैनिंग ने बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए 25 रन ठोके. उनके साथ आई किरण नवगिरे 10 रन ही बना सकी. फोब लिचफील्ड ने तीसरे नंबर पर आते हुए 22 गेंदों में 25 रन ठोके.

हरलीन देओल और क्लो टायरन की बेहतरीन बल्लेबाजी

हरलीन देओल और क्लो टायरन ने यूपी के लिए इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. फॉर्म में वापसी करते हुए हरलीन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए कुल 64 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके शामिल थे. क्लो ने 11 गेदों में 27 रन बनाए और यूपी ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया और वूमेंस प्रीमियर लीग में अपना पहला मैच जीता. मुंबई की ओर से नेट स्केवियर ब्रंट ने 2 विकेट लिए.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST