<

BMC Election 2026 Result Exit Poll: 7 एग्जिट पोल में BMC में किसकी बन रही सरकार? किसको-कितनी मिलीं सीटें; आ गया फाइनल रिजल्ट

Maharashtra Civic Body bmc Election Result Exit Poll:  बृह्ममुंबई (BMC) के लिए गए 7 एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है.

BMC Election 2026 Result Exit Poll: बृह्ममुंबई (BMC) समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) सुबह 7:30 बजे से 5:30 बजे तक मतदान हुआ. शुरुआत से ही मतदान की रफ्तार धीमी रही. बताया जा रहा है कि BMC चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत के आसपास ही रहा है. यह अलग बात है कि भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अभी तक मतदान प्रतिशत का फाइनल डाटा रिलीज नहीं किया है. इस बीच एग्जिट पोल में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगियों को BMC में स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है. एग्जिट पोल के नतीजे सटीक निकले तो 27 साल के बाद BMC से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट बाहर होगी. एक तरह से यह राज ठाकरे के लिए भी झटका होगा, क्योंकि उन्होंने अपने सारे मतभेद भुलाकर इस चुनाव में साथ मिलकर भाग्य आजमाया है. 

क्या कहता है कि एग्जिट पोल?

गौरतलब है कि BMC के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया. इन एग्जिट पोल्स में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति को BMC में स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है. यदि एग्जिट पोल के नतीजे सच हुए तो 27 साल बाद बीएमसी से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट बाहर होगी. एग्जिट पोल में BJP+ 138 सीटें मिल सकती है.  BMC में सत्ता हासिल करने के लिए 227 वार्डों वाले देश के सबसे बड़े निकाय में में बहुमत के लिए 114 वार्डों में जीत चाहिए. 

एक्सिस माय इंडिया 
 भाजपा+ : 131-151 सीटें 
शिवसेना यूबीटी+ :  58-68 सीटें 
 कांग्रेस+ : 12-16 सीटें
अन्य:  6-12 सीटें

डीवी रिसर्च 
भाजपा+: 107 से 122 सीटें
ठाकरे बंधु: 68 से 83 सीटें 
कांग्रेस : 18 से 25 सीटें
वंचित बहुजन अघाड़ी : 18 से 25 सीटें
एनसीपी (अजित पवार): 2 से 4 सीटें 
 अन्य :   8 से 15 सीटें 

जेवीसी  
भाजपा+: 138 सीटें
ठाकरे बंधु: 59 सीटें 
कांग्रेस : 23 सीटें
 अन्य :   7 सीटें 

लोकशाही/ रुद्र 
भाजपा+: 115-130 सीटें
ठाकरे बंधु: 67-82  
कांग्रेस : 
 अन्य :   10-15 सीटें 

जनमत  
भाजपा+: 138 सीटें
ठाकरे बंधु: 62 सीटें  
कांग्रेस : 20 सीटें
 अन्य :   7

जेडीएस  
भाजपा+: 127 से 155  सीटें
ठाकरे बंधु: 44 से 64 सीटें  
कांग्रेस : 16 से 25 सीटें
 अजित पवार :   1-4
   
 पोल मित्रा 

भाजपा+: 165 से 175 सीटें
ठाकरे बंधु: 45 से 55 सीटें  
कांग्रेस : 9 से 14 सीटें
अन्य:  7 से 12

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST