<

UPW vs MIW: हरमनप्रीत कौर फ्लॉप, मुंबई को मिली तीसरी हार, यूपी ने जीता दूसरा मैच

WPL 2026 के 10वें मैच में मुंबई इंडियं को यूपी वॉरियर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. यूपी ने इस मैच में 22 रन से जीत दर्ज की.

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस (UPW vs MIW) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में यूपी ने 22 रन शानदार जीत दर्ज की. यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसे चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 165 पर ही ऑलआउट हो गई. यूपी के लिए मेग लैनिंग और फोब लिचफील्ड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. मुंबई की टूर्नामेंट में यह तीसरी हार है जबकि यूपी की यह पहली जीत है.

यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर किरण नवगिरे बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके बाद लैनिंग और लिचफील्ड ने पारी को आगे बढ़ाया. यूपी वॉरियर्ज़ की बल्लेबाज़ी की कमान कप्तान मेग लैनिंग ने संभाली. उन्होंने 45 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दूसरे छोर पर फीबी लिचफील्ड ने तेज़ तर्रार अंदाज़ में 37 गेंदों में 61 रन जोड़े और अपनी पारी में 7 चौके व 3 छक्के लगाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने शुरुआती झटके के बाद पारी को संभाल लिया.

यूपी ने बनाए 187 रन

अंत के ओवरों में हरलीन देओल ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर तेजी दिखाई, जबकि क्लोई ट्रायन ने 13 गेंदों में 21 रन जोड़कर स्कोर को मज़बूत किया. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर सबसे प्रभावी गेंदबाज़ रहीं. उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट झटके और आखिरी ओवर में लगातार विकेट निकालकर यूपी की रनगति पर ब्रेक लगाया. इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इस तरह यूपी ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया.

मुंबई की खराब बल्लेबाजी, हरमन भी फ्लॉप

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 165 रन ही बना सकी. अमेलिया कर और अमनजोत कौर के अलावा मुंबई के लगभग सभी बैटर फ्लॉप रहे. ओपनिंग करने आई हेली मैथ्यूज और एस सजना क्रमश: 13 और 10 रन बनाए. स्केवियर ब्रंट ने 15 और कप्तान हरमन ने 18 रन बनाए. अमेलिया और अमनजोत ने क्रमश: 49 और 41 रन बनाए लेकिन ये पारी जीत के लिए काफी नहीं थी.  यूपी के लिए शिखा पाण्डेय ने 2 विकेट लिए.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST

Shaktimaan vs Samay Raina: ‘शक्तिमान के अपमान’ भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी’

Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…

Last Updated: April 9, 2026 14:49:48 IST

पनीर खुरचन रेसिपी, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ये डिश, आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

पनीर खुरचन एक देसी-पंजाबी स्टाइल की सेमी ड्राई पनीर वाली सब्जी है, जो पनीर को…

Last Updated: April 9, 2026 14:47:13 IST

8th Pay Commission DA Hike 2026: DA हाइक में देरी ने बढ़ाई बेचैनी, क्या एरियर से होगी भरपाई या मिलेगा झटका?

8th Pay Commission DA hike: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनभोगियों के…

Last Updated: April 9, 2026 15:14:30 IST

धन, सुख और तरक्की चाहिए? गुरुवार की शाम करें इन खास मंत्रों का जाप, मिनटों में बदलेगी किस्मत

Guruwar Ke Upay:  सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया…

Last Updated: April 9, 2026 14:46:58 IST

इस सुपरस्टार की फैमिली का चौंकाने वाला सच: मशहूर तवायफ थीं दादी, कर्ज चुकाने के लिए बेटी ने की फिल्में

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार की दादी एक बेहतरीन अदाकारा और म्यूजिशियन…

Last Updated: April 9, 2026 14:57:49 IST