<
Categories: मनोरंजन

‘बेटी की शादी करने की उम्र में….सुधर जा बेटा…’, गोविंदा पर भड़कीं सुनीता आहूजा; अभिनेता के अफेयर्स की अफवाहों पर बड़ा खुलासा !

Govinda Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंन अपने पति और अभिनेता गोविंदा के अफेयर्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने एक्टर पर पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच आए-दिन कुछ ना कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं, जो लोगों को हैरान करती हैं. अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जानी वाली सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर कहा कि वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. साथ ही उन्होंने एक लड़की का भी जिक्र किया है. इन बातों से एक बार फिर चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गरम हो गया है. 

सुनीता आहूजा ने क्या बोला?

हाल ही में जूम पर मिस मालिनी के पॉडकास्ट का प्रोमो जारी हुआ है. इसमें सुनीता आहूजा मेहमान के तौर पर हैं. इस प्रोमो में सुनीता आहूजा ने कहा,  ‘ऐसी लड़कियां बहुत आती हैंलेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो. तुम 63 के हो गए हो, तुम्हें टीना की शादी करवानी चाहिए, यश का करियर है. मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी.’ हालांकि आपको बता दें कि अभी पूरा वीडियो जारी नहीं किया गया है. 

सतर्क हो जा बेटा

प्रोमो में आगे सुनीता आहूजा ने कहा, ‘मैं नेपाल की हूं, खुखरी निकाल दूंगी ना, तो  सबकी हालत खराब हो जाएगी. इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा, अभी भी.’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि गोविंदा का बेटा होने के बावजूद यशवर्धन ने कभी अपने पिता से मदद नहीं मांगी और गोविंदा ने भी उसे पेशेवर सहयोग नहीं दिया. सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बाप की जिम्मेदारियों पर सवाल उठाया. 

तलाक की अफवाहों को किया था खारिज

पिछले साल गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक की अफवाहों ने खूब तूल पकड़ा था. लेकिन दोनों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सफाई देते हुए इसे खारिज किया था और बोला था ऐसा कुछ नहीं है. अब इन बयानों के सामने आने के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने को लेकर कयास लग रहे हैं. 

एक नजर गोविंदा और सुनीता आहूजा के निजी जीवन पर

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी. इस जोड़े ने अपनी शादी को कई वर्षों तक छुपाए रखा था. फिर 1989 में दोनों ने अपनी बेटी टीना के जन्म के बाद इस शादी को सार्वजनिक रूप से घोषित किया.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST