WPL 2026 के 10वें मैच में मुंबई इंडियं को यूपी वॉरियर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. यूपी ने इस मैच में 22 रन से जीत दर्ज की.
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस (UPW vs MIW) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में यूपी ने 22 रन शानदार जीत दर्ज की. यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसे चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 165 पर ही ऑलआउट हो गई. यूपी के लिए मेग लैनिंग और फोब लिचफील्ड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. मुंबई की टूर्नामेंट में यह तीसरी हार है जबकि यूपी की यह पहली जीत है.
यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर किरण नवगिरे बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके बाद लैनिंग और लिचफील्ड ने पारी को आगे बढ़ाया. यूपी वॉरियर्ज़ की बल्लेबाज़ी की कमान कप्तान मेग लैनिंग ने संभाली. उन्होंने 45 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दूसरे छोर पर फीबी लिचफील्ड ने तेज़ तर्रार अंदाज़ में 37 गेंदों में 61 रन जोड़े और अपनी पारी में 7 चौके व 3 छक्के लगाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने शुरुआती झटके के बाद पारी को संभाल लिया.
अंत के ओवरों में हरलीन देओल ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर तेजी दिखाई, जबकि क्लोई ट्रायन ने 13 गेंदों में 21 रन जोड़कर स्कोर को मज़बूत किया. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर सबसे प्रभावी गेंदबाज़ रहीं. उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट झटके और आखिरी ओवर में लगातार विकेट निकालकर यूपी की रनगति पर ब्रेक लगाया. इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इस तरह यूपी ने 187 रन का स्कोर खड़ा किया.
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 165 रन ही बना सकी. अमेलिया कर और अमनजोत कौर के अलावा मुंबई के लगभग सभी बैटर फ्लॉप रहे. ओपनिंग करने आई हेली मैथ्यूज और एस सजना क्रमश: 13 और 10 रन बनाए. स्केवियर ब्रंट ने 15 और कप्तान हरमन ने 18 रन बनाए. अमेलिया और अमनजोत ने क्रमश: 49 और 41 रन बनाए लेकिन ये पारी जीत के लिए काफी नहीं थी. यूपी के लिए शिखा पाण्डेय ने 2 विकेट लिए.
Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…
Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…
Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…
Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…
Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…