<
Categories: खेल

WPL 2027 Auction Date: वाराणसी में लगेगा क्रिकेट का तड़का! नए स्टेडियम में पहले WPL, फिर IPL की तैयारी?

Varanasi Cricket Stadium: वाराणसी के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले रणजी ट्रॉफी और फिर WPL मैच होने की संभावना है. सफल आयोजन के बाद यहां IPL मुकाबलों का रास्ता भी खुल सकता है.

WPL 2027 Auction Date: उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भगवान शिव की थीम पर तैयार वाराणसी का नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जल्द ही बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पहले रणजी ट्रॉफी और इसके बाद महिला प्रीमियर लीग यानी WPL के मैच कराए जा सकते हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो आगे IPL मैचों का रास्ता भी खुल सकता है. महिला प्रीमियर लीग-2027 की नीलामी 29 अक्टूबर को कोच्चि में होने की संभावना है.

WPL मैचों के लिए वाराणसी का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WPL संचालन परिषद की बैठक में अगले सीजन के लिए वाराणसी को संभावित आयोजन स्थल के तौर पर चिन्हित किया गया है. इसके अलावा मुंबई और वडोदरा के नाम भी सामने आए हैं. वाराणसी के गंजारी में बना यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब लगभग तैयार है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. ऐसे में यहां जल्द ही बड़े स्तर पर क्रिकेट मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

पहले रणजी ट्रॉफी का मुकाबला

नए स्टेडियम में सबसे पहले रणजी ट्रॉफी का मुकाबला आयोजित किए जाने की संभावना है. यह मैच अक्टूबर-नवंबर के दौरान हो सकता है. इससे पिच, मैदान और बाकी सुविधाओं की तैयारी को परखा जा सकेगा. रणजी मैच के सफल आयोजन के बाद WPL की मेजबानी मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है. WPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ कई विदेशी स्टार क्रिकेटर भी हिस्सा लेते हैं, इसलिए इसका आयोजन स्टेडियम के लिए अहम माना जा रहा है.

WPL के बाद IPL की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, अगर वाराणसी में WPL मैच सफलतापूर्वक आयोजित होते हैं, तो भविष्य में यहां IPL मुकाबले भी कराए जा सकते हैं. यानी वाराणसी के क्रिकेट फैंस को आने वाले समय में दुनिया के बड़े क्रिकेट सितारों को अपने शहर में खेलते देखने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: IND VS AFG:  क्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर ने बता दिया टीम इंडिया का प्लान

मुंबई और वडोदरा में भी मुकाबले

WPL के लिए मुंबई और वडोदरा को भी संभावित आयोजन स्थलों में शामिल किया गया है. हालांकि, इन दोनों जगहों पर 2027 ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भी होने हैं. ऐसे में वाराणसी को WPL के अधिक मैच मिल सकते हैं. हालांकि, अंतिम फैसला संबंधित बोर्ड और संचालन परिषद की ओर से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  IPL 2027 Auction Date Country: खत्म हुआ इंतजार! भारत में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, तारीख को लेकर आया अपडेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST