iPhone Demand: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक अपनी दादी को पीटता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि वो आईफोन और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था.
आईफोन के लिए घर में मारपीट
iPhone Demand: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि युवक iPhone और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था. मांग पूरी न होने पर उसने बुजुर्ग महिला यानी अपनी दादी और बुआ के साथ मारपीट की. दावा किया जा रहा है कि हाल ही में उसे नई बाइक भी दिलाई गई थी. कुछ ही दिनों बाद वो आईफोन की मांग करने लगा. मना करने पर उसने घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट की.
कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव से सामने आए इस मामले में एक बुजुर्ग दादी और उसकी बुआ के साथ मारपीट का आरोप है. घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. वहीं इस घटना के बाद बुजुर्ग ने अपने साथ हुई मारपीट की पूरी घटना पुलिस को बताई और मदद व न्याय की गुहार लगाई है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है.ॉ
ये वीडियो यूपी के बुलंदशहर का है।
एक पोते ने अपनी दादी से आईफोन लेने के लिए कहा। दादी ने पैसे के अभाव में मना कर दिया।
जिसके बाद बेटे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दादी को मारने लगा, बचाने आई बुआ को भी पोते ने पीटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा का मामला। pic.twitter.com/T1QEbI4WY1
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 16, 2026
बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से आरोपी युवक को हाल ही में नई बाइक खरीदकर दी गई थी. इसके बावजूद उसकी मांगें खत्म नहीं हुईं. आरोप है कि युवक महंगा iPhone और तीन लाख रुपये चाहता था. परिवार की ओर से यह मांग पूरी नहीं किए जाने पर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित महिला ने वीडियो के जरिए अपनी परेशानी सामने रखी और पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा तथा न्याय की मांग की.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस भी मामले से अवगत हुई है. कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक, मारपीट से संबंधित वीडियो उसके संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें: Delhi Firing News: सत्यवती कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत, फायरिंग से मचा हड़कंप; दो पहुंचे छात्र अस्पताल
Lonavala Crime News: पुणे के लोनावला में 33 वर्षीय अभय माणिक मराठे की गोली लगने…
Delhi Dengue Cases: दिल्ली में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अक्तूबर के…
Delhi Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581…
Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 19…
Cremation after sunset: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की धार्मिक परंपराएं…
Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया…