दिल्ली बनाम बेंगलुरु: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को हराकर दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंच गई है. जहां आरसीबी से 5 फरवरी को मुकाबला होगा.
दिल्ली की टीम महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई है, जहां आरसीबी से अब 5 फरवरी को मुकाबला होगा.
WPL Final 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आज खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट हराकर फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सामना किया. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली की टीम ने 15.4 ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन लिजेल ली ने बनाए. जिन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए.
दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 23 गेंदों में 41 रन, शेफाली ने 21 गेंदों में 31 रन, लौरा ने 24 गेंदों में 32 रन और काप ने 4 रन बनाए. गुजरात की तरफ से वेयरहम ने 2 विकेट और गायकवाड ने 1 विकेट लिए.
गुजरात जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था. जब शुरूआत में ही गुजरात के 4 विकेट गिर गए तो मूनी ने पारी को संभाला और नाबाद 62 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए. इसके अलावा, अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो वेयरहम ने 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, अनुष्का शर्मा ने 16 रन और काशवी गौतम ने 18 रन बनाए. बाकी अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. दिल्ली की तरफ से हेनरी ने 3 विकेट, नंदनी शर्मा ने 2 विकेट और मिन्नू मणि ने 1 विकेट लिए.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. कप्तान जेमिमा का यह फैसला पहले सही साबित हुआ. लेकिन अंत में मूनी ने एक छोड़ से डंटकर दिल्ली के मंसूबे पर पानी फेड़ दिया.
वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भी हर मैच की तरह शाम 7:30 बजे शुरू होगा. वहीं शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे. स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की कप्तानी करती हुई नजर आएगी. वहीं दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्ज करेंगी. दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक जबरदस्त खेल दिखाया है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…