<
Categories: मनोरंजन

क्या है ‘डॉल्फिन स्किन नेल्स’? 2026 में धूम मचाने आ गया है नाखूनों का यह नया और चमकदार ट्रेंड

Dolphin Skin Nails : 'डॉल्फिन स्किन नेल्स' 2026 का सबसे बड़ा ब्यूटी ट्रेंड है. यह एक अल्ट्रा-शाइनी ग्रे नेल आर्ट है जो भीगी हुई डॉल्फिन की त्वचा की तरह चमकता है. डेमी लोवाटो ने इस ट्रेंड को शुरू किया है और यह अपनी सादगी और लग्जरी लुक के लिए खूब पसंद किया जा रहा है.

Dolphin Skin Nails : साल 2026 की शुरुआत के साथ ही फैशन की दुनिया में एक नया नेल ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘डॉल्फिन स्किन नेल्स’ नाम दिया गया है.  पिछले साल के पॉपुलर ‘फ्रेंच टिप्स’ और ‘सोप नेल्स’ को पीछे छोड़ते हुए अब सेलिब्रिटीज इस नए लुक को अपना रहे है.  यह ट्रेंड उन ‘डॉल्फिन गर्ल्स’ से प्रेरित है जो समुद्र किनारे रहना पसंद करती है और नीले या स्लेटी रंगों के कपड़ों में अपना बेफिक्र अंदाज दिखाती है. यह लुक न केवल दिखने में बहुत महंगा और लग्जरी लगता है, बल्कि नाखूनों को एक अलग तरह की चमक भी देता है.
इस ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने का श्रेय मशहूर हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवाटो को जाता है. उन्होंने हाल ही में एक इवेंट के दौरान स्मोकी ग्रे कलर के नाखून फ्लॉन्ट किए थे, जिसे उन्होंने खुद ‘डॉल्फिन स्किन’ जैसा बताया था.  उनकी नेल आर्टिस्ट नताली मिनर्वा ने इस लुक को बनाने के लिए मैग्नेटिक ग्रे जेल पॉलिश का इस्तेमाल किया था.  डॉल्फिन स्किन नेल्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी अल्ट्रा-शाइनी फिनिश है, जो देखने में ऐसी लगती है जैसे डॉल्फिन की गीली त्वचा पर सूरज की रोशनी पड़ रही हो.
इस खास लुक को पाने के लिए नेल आर्टिस्ट अक्सर स्मोकी ग्रे या नीले-ग्रे शेड्स का चुनाव करते है.  इसमें मैग्नेटिक पॉलिश लगाने के बाद एक चुंबक (Magnet) की मदद से नाखूनों पर तिरछी या लहरों जैसी रेखाएं बनाई जाती है, जो रोशनी में चमकती है. आखिर में इस पर एक बहुत ही चमकदार ‘हाई-शाइन टॉप कोट’ लगाया जाता है, जिससे नाखूनों को वह ‘वेट लुक’ (भीगा हुआ अंदाज) मिलता है जो इस ट्रेंड की असली पहचान है.  यह स्टाइल उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम मेहनत में क्लासी और ट्रेंडी दिखना चाहते है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Chembur chemical tanker leak: चेंबूर में 22 हजार टन केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक किया डायवर्ट

Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बेंजीन…

Last Updated: August 31, 2026 23:35:17 IST

Janmashtami 2026: धनिया पंजीरी के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है.…

Last Updated: August 31, 2026 23:28:05 IST

अब बिना इंटरनेट के भी करें UPI पेमेंट, PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया ‘123Pay’, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हाल ही में PhonePe ने 'UPI 123Pay' नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर…

Last Updated: August 31, 2026 23:06:18 IST

Awarapan 2 OTT release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आवारापन 2, मचेगा धमाल,  जानें कब और कहां देख पाएंगे

Awarapan 2 OTT release: मरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में…

Last Updated: August 31, 2026 23:05:02 IST