<
Categories: खेल

WTC प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर काबिज, इंग्लैंड की बढ़ीं मुश्किलें, जानें टीम इंडिया का हाल

WTC Points Table: दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद इंग्लैंड को WTC प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है. इंग्लैंड की टीम 7वें पायदान पर पहुंच गई है. जानें भारतीय टीम कौन से नंबर पर...

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली. इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की टीम की अभी भी मौजूदा WTC रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई है. हालांकि दूसरी एशेज टेस्ट में हार की वजह से इंग्लैंड को मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड WTC प्वाइंट टेबल में खिसककर 7वें पायदान पर आ गई है.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने शीर्ष पर अपना स्थान ज्यादा मजबूत कर लिया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा साइकिल (2025-27) में अभी तक 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया के पास इस WTC साइकिल में 60 प्वाइंट और 100 फीसदी अंक हैं. जानें टीम इंडिया का क्या हाल है…

टीम इंडिया 5वें नंबर पर

भारतीय टीम WTC प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है. मौजूदा साइकिल में टीम इंडिया के नाम 52 प्वाइंट और 48.1 फीसदी अंक दर्ज हैं. हाल ही में हुआ साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इससे टीम इंडिया को WTC प्वाइंट टेबल में काफी नुकसान हुआ. बता दें कि भारत ने मौजूदा WTC साइकिल (2025-27) में अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं. इसमें से भारत ने 4 मैच जीते हैं और 4 में हार मिली है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. भारतीय टीम 2 बार WTC फाइनल खेल चुकी है और दोनों बार टीम को हार झेलनी पड़ी है. हालांकि मौजूदा WTC साइकिल में फाइनल तक जाने के लिए टीम इंडिया को काफी परेशानी होने वाली है.

इंग्लैंड को हुआ नुकसान

इंग्लैंड की टीम ने मौजूदा WTC साइकिल में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम सिर्फ 2 मैच जीत पाई है. इसके साथ ही इंग्लैंड के पास 26 प्वाइंट और 30.9 फीसदी अंक हैं. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड ने जून और जुलाई में लीड्स और लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 2 मैच जीते थे. इसके अलावा एजबेस्टन और द ओवल में खेले गए दूसरे और पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, जबकि मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट बेनतीजा रहा था.

ICC World Test Championship Points Table

  • ऑस्ट्रेलिया- 60 प्वाइंट
  • साउथ अफ्रीका- 75 प्वाइंट
  • श्रीलंका- 66.6 प्वाइंट
  • पाकिस्तान- प्वाइंट
  • भारत- 48.1
  • न्यूजीलैंड- 33.3
  • इंग्लैंड- 30.9
  • बांग्लादेश- 16.6
  • वेस्टइंडीज- 5.5
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST