<

Gaurav Khanna: 10 साल छोटी लड़की से शादी करने वाले गौरव खन्ना की क्या है नेटवर्थ, टीवी से पहले क्या करते थे? जानें 10 रोचक बातें

Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस-19 के विनर गौरव खन्ना का टीवी करियर बेहद शानदार रहा है. वह डेढ़ दशक से भी अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं.

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: टीवी के पॉपुलर एक्टर और मॉडल गौरव खन्ना ने आखिरकार अपनी प्रतिभा का लोहा फिर मनवाया. इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ जीत लिया. टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाने वाले  गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग करियर में ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया और ‘जीवनसाथी’ में नील की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जाती है. इसके साथ ही वह ‘सीआईडी’ में इंस्पेक्टर कविन की भूमिका निभाकर काफी चर्चित हो चुके हैं.

शुरू से था विनर के तौर पर नाम

बेशक गौरव खन्ना टीवी के सुपरस्टार हैं. जब उनके ‘बिग बॉस 19’ में आने की चर्चा शुरू हुई तभी से यह माना जा रहा था कि वह विनर की रेस में सबसे आगे रहेंगे. इसके साथ ही वह अन्य कंटेस्टेंट को टक्कर देंगे, यह भी शुरू से तय था. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वह दूसरे प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देंगे. आखिरकार उन्होंने फरहाना भट्ट को पछाड़ते हुए बिग बॉस-19 का खिताब अपने नाम कर लिया.  

टीवी पर बहुत पॉपुलर हैं गौरव खन्ना

गौरव खन्ना काफी समय से टेलीविजन शोज में काम करते रहे हैं. शुरुआती दौर में गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘भाभी’ सीरियल से की. इसमें उन्होंने भुवन सरीन का रोल प्ले किया था. उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला जब 2000 दशक के टॉप शो ‘कुमकुम’ में रोल करने का मौका मिला. इस शो में गौरव खन्ना ने शरमन का रोल प्ले किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

लगातार मिलता रहा टीवी में काम

गौरव के साथ अच्छी बात यह रही कि उन्हें टीवी इंडस्ड्री में लगातार काम मिलता रहा. इसी कड़ी में वर्ष 2007 में ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ में बतौर लीड एक्टर नजर आए. रूहान ओबेरॉय की भूमिका लोगों को खूब पसंद आई और वह छा गए. वर्ष 2009 में गौरव खन्ना ने ‘ये प्यार ना होगा कम’ में अबीर की भूमिका निभाई. इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहा गया. लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि गौरव खन्ना के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम भी काम कर चुकी हैं.  इसके बाद गौरव का टीवी करियर जारी रहा.  ‘सीआईडी’, ‘ब्याह हमारी बहू का’, ‘जीवनसाथी-हमसफर जिंदगी के’, ‘तेरे बिन’, ‘दिल से दिया वचन’ और ‘हाजिर जवाब बिरबल’ के अलावा गौरव खन्ना ‘लव ने मिला दी जोड़ी’, ‘प्रेम या पहेली-चंद्रकांता’, ‘संतान’,जैसे हिट शोज में नजर आए. उनके लिए सबसे लकी रहा ‘अनुपमा’, जिसमें रोल करके वह नेशनल क्रश बन गए. अनुज कपाड़िया का रोल लोगों को इस कदर पसंद आया कि गौरव घर-घर जाने जाने लगे. 

कौन हैं गौरव खन्ना की पत्नी

वर्ष 2016 में आकांक्षा चमोला के साथ गौरव खन्ना ने शादी की. यह शादी गौरव के होम टाउन कानपुर में हुई. आकांक्षा भी टीवी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत ‘स्वरागिनी’ से की थी. आकांक्षा ‘भुतू’ और ‘कैन यू सी मी’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि गौरव और आकांक्षा की उम्र में लभगभ 10 साल का अंदर है. वहीं, कपल को इस पर कोई एतराज भी नहीं है. 

गौरव खन्ना की नेटवर्थ कितनी है?

 ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, गौरव खन्ना की नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये है. सूत्रों के मुताबिक, टीवी के चर्चित शो ‘अनुपमा’ में गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया के रोल के लिए प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये लेते थे. वहीं ‘सेलिब्रिटी मास्टशेफ’ में की बात करें तो वह इसके विजेता था. इसमें उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी. इसके बाद अब बिग बॉस  19 के विनर गौरव खन्ना को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी मिले हैं. गौरव जहां टीवी शोज से कमाते हैं तो वह कई रिएलिटी शो के अलावा सोशल मीडिया विज्ञापन और रिएलिटी शोज से अच्छी खासी कमाई करते हैं. 

कहां से और कितनी की है पढ़ाई?

11 दिसंबर, 1981 को कानपुर में जन्में गौरव खन्ना का परिवार ठीकठाक है. गौरव ने मुंबई से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री ली और उससे पहले अपनी स्कूली पढ़ाई कानपुर के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल से की है. हायर एजुकेशन के बाद गौरव खन्ना ने एक वर्ष तक आईटी फर्म में बतौर मार्केटिंग मैनेजर काम किया है. इसके बाद वह अभिनय की दुनिया में आए.

गौरव खन्ना का फरहाना के साथ हुआ बड़ा विवाद

गौरव खन्ना बेहद शांत स्वभाव के माने जाते हैं. बिग बॉस में रहने के दौरान घर में उन्होंने लोगों से लड़ने-झगड़ने से दूरी बनाई. लड़ाई-झगड़े के दौरान वह अन्य प्रतिभागियों से दूरी बनाते नजर आए. यहां तक कि एक बार उनका झगड़ा फरहाना से हुआ तो वह टॉयलेट में भावुक नजर आए. कुल मिलाकर झगड़ालू, बदतमीजी और अपशब्दों के लिए बदनाम फरहाना भट्ट की तुलना में गौरव खन्ना अधिक सभ्य नजर आए.  सबसे अच्छी बात यह है कि गौरव खन्ना मन शांत रखा और सामने वाला कितना भी बोला, लेकिन हाई-वोल्टेज ड्रामों के बीच भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया. दूसरे प्रतिभागियों ने उन्हें उकसाया भी, लेकिन गौरव हमेशा शांत ही बने रहे. इसका ही नतीजा रहा कि उन्हें अच्छा खिलाड़ी माना गया और आखिरकार वह बिग बॉस-19 के विजेता बने. 

गौरव बोले- 150 करोड़ लोगों का रखा ख्याल

अपनी जीत पर गौरव खन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव खन्ना ने कहा कि बिग बॉस के घर में मौजूद 15 कंटेस्टेंट को ख़ुश करने में उनकी कोई रुचि नहीं थी. उन्होंने कहा कि वह घर के बाहर 150 करोड़ लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए इस घर में आए थे. गौरव ने कहा कि  उन्होंने अपने आत्मसम्मान और अपनी असली शख़्सियत के साथ गेम खेला. उन्होंने अंत में कहा कि वह दर्शकों के शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने उनकी इस ख़ासियत को पहचाना और एक विजेता के रूप में चुना. 

पत्नी आकांक्षा ने गौरव के बारे में बताई खास बात

रविवार (8 दिसंबर, 2025) को बिग बॉस 19 के फिनाले में सभी 18 प्रतियोगिया शामिल हुए. फ़िनाले के दिन गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान पत्नी ने बताया कि हमेशा शांत रहने वाले गौरव दरअसल घर में बहुत लाउड हैं.  उन्होंने कहा कि गौरव घर में तेज आवाज में बोलते हैं. इस दौरान गौरव ने शो के दौरान ही इशारों-इशारों में पत्नी आकांशा को शांत रहने का संकेत दिया.बता दें कि कुछ हफ़्ते पहले भी गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला घर में बिग बॉस हाउस में नजर आईं थीं. इस दौरान गौरव के साथ कुछ वक्त भी बिताया था. दोनों ने अपनी शादी की नौंवी सालगिरह भी शो के दौरान ही मनाई थी. वैसे 11 दिसंबर को गौरव का जन्मदिन भी होता है. 
 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST