MS Dhoni Luxurious Bungalow: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लिए 5 से भी ज्यादा साल हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. माही आज भी अपने होमटाउन रांची में ही रहते हैं. जहां पर अभी तक उनका 1 घर और एक फार्म हाउस था. अब धोनी रांची में ही अपना एक बंगला बनाने की तैयारी कर रही हैं, जोकि बहुत ज्यादा खास होने वाला है.
MS Dhoni Luxurious Bungalow
MS Dhoni Luxurious Bungalow: क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है. उम्मीद है कि धोनी IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. इस बीच माही के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. धोनी रांची में एक और घर बनवा रहे हैं, जिसे वह थोड़ा रहस्यमय रखना चाहते है. यह बंगला फैंस को दूर से तो दिखेगा, लेकिन वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल होगा.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में एक नया बंगला बनाने की इजाजत ले ली है. धोनी ने यह इजाजत अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के नाम पर ली है. यह बंगला 1 एकड़ और 92 डेसिमल जमीन पर बनेगा. यह इलाका एक पहाड़ी की चोटी पर है. इस जगह से शामपुर शहर और मुख्य सड़क काफी नीचे दिखाई देती है. यही वजह है कि बनने के बाद फैंस माही का नया बंगला काफी दूर से देख पाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बंगला इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वह एक शांत जगह पर रहना चाहते है. माही का हरमू वाला घर शहर में है, जबकि सिमारिया के पास उनका फार्महाउस हाईवे के पास है. इसलिए यह नया बंगला धोनी के परिवार के लिए खास होगा.
जमीन पर G+1 (ग्राउंड फ्लोर + 1 फ्लोर) कॉन्फ़िगरेशन वाले हाई-एंड रेजिडेंशियल स्ट्रक्चर के लिए इजाजत मिल गई है. हालांकि धोनी चार मंज़िला इमारत चाहते थे, लेकिन यह जमीन खेती वाली जमीन की कैटेगरी में आती है. इसलिए कंस्ट्रक्शन की ऊंचाई सिर्फ 7 मीटर तक सीमित कर दी गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले का बिल्ट-अप एरिया 2210 स्क्वायर फीट हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा लिविंग हॉल, मल्टी-कार पार्किंग और एक सर्विस एरिया होगा. अभी उम्मीद है कि हर यूनिट में लगभग चार प्रीमियम बेडरूम और मॉडर्न सुविधाएं होंगी. हालांकि बंगले का असली रूप तो बनने के बाद ही पता चलेगा.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…