विवेक ओबेरॉय के ex-फिटनेस ट्रेनर विनोड चन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि विवेक के बॉलीवुड से दूर होने की मुख्य वजह केवल डिप्रेशन या गुटबाजी (Lobbying) नहीं थी. उन्होंने खुलासा किया कि एक भयानक कार एक्सीडेंट में लगी गंभीर चोटों के कारण विवेक को लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ा था.
Bollywood
The Untold Story: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने ‘कंपनी’ और ‘साथिया’ जैसी फिल्मों से धमाका किया था, एक समय के बाद बड़े पर्दे से लगभग गायब हो गए थे. लोग अक्सर इसके पीछे की वजह फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति या उनके डिप्रेशन को मानते है. लेकिन अब उनके पुराने फिटनेस ट्रेनर विनोड चन्ना ने असल सच्चाई सामने रखी है.
एक्सीडेंट बना बड़ी रुकावट
विनोड चन्ना ने बताया कि विवेक का एक बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी. चन्ना के अनुसार, यह उनके इंडस्ट्री छोड़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक रहा था. लोगों को लगा कि वे शायद डिप्रेशन की वजह से दूर हुए है, लेकिन असल में चोटों के कारण होने वाले दर्द ने उन्हें काम से दूर कर दिया था.
मौत के मुंह से बचकर आए थे
विवेक ओबेरॉय ने खुद भी पहले एक इंटरव्यू में 2002 में फिल्म ‘रोड’ की शूटिंग के दौरान हुए उस हादसे को याद किया था. राजस्थान में रात के समय उनकी कार एक ऊंटगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें लोहे की रॉड लदी हुई थी. विवेक ने बताया था कि अगर वे अपनी सीट पीछे नहीं झुकाते, तो वे रॉड उनके शरीर के आर-पार हो जाती. उस हादसे ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था.
बिजनेस में कमाया बड़ा नाम ट्रेनर ने विवेक की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि भले ही वे फिल्मों से दूर रहे, लेकिन वे एक शानदार बिजनेस टाइकून बनकर उभरे है. आज उनकी मैनेजमेंट स्किल्स इतनी बेहतरीन है कि बड़े-बड़े MBA संस्थानों के लोग उन्हें लेक्चर के लिए भी बुलाते है.
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…
Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…