<

पिछले साल RCB को बनाया था चैंपियन, फिर कर दिया ये कांड… अब IPL 2026 से बाहर हुआ क्रिकेटर

Yash Dayal Out Of IPL: RCB के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. पर्सनल कारणों की वजह से यश दयाल इस सीजन आईपीएल में हिस्सा नहीं लेगें. RCB के डायरेक्ट ने खुद इसकी जानकारी दी है. बता दें कि यश दयाल के ऊपर रेप का आरोप भी लगा है. जानें उनसे जुड़ा विवाद...

Yash Dayal Out Of IPL: IPL 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है. आरसीबी के लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. RCB के डायरेक्टर मो बॉबट (Mo Bobat) ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यश दयाल इस सीजन पर्सनल कारणों से आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. मो बॉबट ने साफ किया कि भले ही इस साल यश दयाल आरसीबी की जर्सी में नहीं खेलेंगे, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रहेगा. यश दयाल पिछले 2 सालों से RCB के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले साल आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में यश दयाल का भी बड़ा योगदान रहा था. उन्होंने IPL 2026 में RCB के लिए 15 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे. खासकर डेथ ओवर्स में यश दयाल आरसीबी के लिए कारगर साबित हुए हैं. ऐसे में यश दयाल के बाहर होने से आरसीबी की टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है.

रेप का लगा है आरोप

पिछले साल यश दयाल (Yash Dayal) पर एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. इस मामले में साल 2025 में जयपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी. नाबालिग का आरोप है कि यश दयाल ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया. हालांकि जनवरी 2026 में यश दयाल को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामले में यश दयाल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी.

क्रिकेटर के वकील का कहना था कि यह घटना साल 2023 में कानपुर में हुई थी, लेकिन FIR 2 साल बाद जयपुर में दर्ज की गई. कोर्ट में यश दयाल के वकील ने कहा कि दोनों की मुलाकात सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर और टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में हुई थी. इसके अलावा गाजियाबाद में भी यश दयाल के खिलाफ एक मामला दर्ज है, जिसमें उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगा है.

IPL 2026 से पहले गुपचुप रचाई शादी

यश दयाल ने IPL 2026 से पहले गुपचुप तरीके से कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी रचाई. कपल ने नोएडा के एक निजी समारोह में सात फेरे लिए, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे. इसके चलते यश दयाल निजी और कानूनी कारणों से क्रिकेट से दूर चल रहे थे. IPL 2026 से पहले यश दयाल आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) के साथ नहीं जुड़े, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे. हालांकि अब RCB ने साफ कर दिया है कि यश दयाल इस सीजन IPL में नहीं खेलेंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

टीएमसी 291 तो कांग्रेस 294 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, क्या अधीर रंजन चौधरी ममता दीदी से ले पाएंगे बदला?

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 291 सीटों पर चुनाव लड़…

Last Updated: March 24, 2026 15:59:58 IST

न कैरी, न मिर्च बल्कि टमाटर से बनता है ये अचार, स्वाद ऐसा कि एक की जगह खा लेंगे 7-8 रोटियां, देखें रेसिपी

भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के अचार बनाये जाते हैं. ऐसा ही एक…

Last Updated: March 24, 2026 15:26:15 IST

भारत में धूरंधर जैसी जासूसी, ई रिक्शा चलाने से लेकर पंचर बनाने तक निकले गद्दार! 22 लोग गिरफ्तार

Ghaziabad हर असाइनमेंट के बदले युवाओं को 5,000 से 20,000 रुपये तक दिए जाते थे.…

Last Updated: March 24, 2026 15:18:56 IST

Ban Movies in Gulf: रणवीर की ‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों में ग्रहण! इन 5 बड़ी फिल्मों का भी हुआ था यही हश्र, नहीं हुई थी रिलीज

Dhurandhar Movie Ban: 'धुरंधर' की सफलता के बीच खाड़ी देशों में लगा बैन! जानें आखिर…

Last Updated: March 24, 2026 15:23:49 IST

RBSE 10th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट, मार्कशीट यहां जारी, ऐसे देखें डिटेल

Rajasthan Board RBSE 10th Topper List 2026 Released: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ टॉपर्स…

Last Updated: March 24, 2026 15:08:39 IST

मेधावी छात्रों को मिलेगा इनाम, राजस्धान सरकार ने घटाई पुरस्कार राशि, जानें किस योजना के तहत मिलेगा लाभ?

Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper Prize List: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 24, 2026 15:00:26 IST