<
Categories: मनोरंजन

Ban Movies in Gulf: रणवीर की ‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों में ग्रहण! इन 5 बड़ी फिल्मों का भी हुआ था यही हश्र, नहीं हुई थी रिलीज

Dhurandhar Movie Ban: 'धुरंधर' की सफलता के बीच खाड़ी देशों में लगा बैन! जानें आखिर क्यों सलमान की टाइगर 3 और ऋतिक की फाइटर जैसी 5 बड़ी फिल्में भी वहां के सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकीं.

Indian Films Restricted in Middle East: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ इन दिनों सिनेमा प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. हालांकि यह फिल्म किसी भी खाड़ी देश में रिलीज नहीं हो पाई है. खबरों की मानें तो मेकर्स ने वहां रिलीज की काफी कोशिश की थी लेकिन इसके राजनीतिक कंटेंट को लेकर पैदा हुई चिंताओं की वजह से फिल्म को क्लीयरेंस नहीं मिल सका और रिलीज नहीं की जा सकी. वैसे ‘धुरंधर’ या ‘धुरंधर 2’ अकेली ऐसी भारतीय फिल्म नहीं है जिसे पाबंदी का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों को खाड़ी देशों में प्रतिबंधित किया गया है. आइए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं:

1. टाइगर 3

tiger 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस मशहूर स्पाई फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ में जबरदस्त एक्शन और स्टंट्स देखने को मिले थे। फिल्म में टाइगर एक बड़े आतंकी साजिश को रोकने के लिए यूरोप और एशिया के मिशन पर निकलता है. भारत में तो यह सुपरहिट रही लेकिन ओमान, कुवैत और कतर जैसे देशों ने इसे रिलीज करने से मना कर दिया. इसका कारण फिल्म में इस्लामिक देशों का नकारात्मक चित्रण बताया गया.

2. काथल – द कोर

जियो बेबी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिश्तों की एक गहरी और संजीदा कहानी है जिसमें ममूटी और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म प्यार, धोखे और समाज के छिपे हुए राज उजागर करती है. कतर, कुवैत और सऊदी अरब में इस फिल्म पर रोक लगा दी गई थी क्योंकि इसमें समलैंगिकता जैसे विषय को दिखाया गया था.

3. फाइटर

fighter

ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म है जिसमें वह एक फाइटर पायलट के किरदार में नजर आए हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हवाई एक्शन सीन काफी चर्चा में रहे. हालांकि फिल्म के प्रो-मिलिट्री नैरेटिव और सीमा पार संघर्ष के फिल्मांकन की वजह से कई खाड़ी देशों में इसे बैन कर दिया गया.

4. गैंग्स ऑफ वासेपुर

gangs of wasseypur

अनुराग कश्यप की यह कल्ट क्लासिक फिल्म झारखंड और बिहार के कोयला माफिया और गैंगवार की कच्ची हकीकत बयां करती है. अपने बेबाक डायलॉग्स और यथार्थवादी हिंसा के लिए मशहूर यह फिल्म कई खाड़ी देशों के सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी. वहां के सेंसर बोर्ड का मानना था कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है.

5. आर्टिकल 370

article 370

यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के घटनाक्रम और उसके प्रभावों पर आधारित है. फिल्म में वास्तविक घटनाओं के साथ-साथ आम नागरिकों की कहानियों को भी पिरोया गया है. इस फिल्म को भी सभी खाड़ी देशों में ब्लॉक कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है. फिल्मों के प्रतिबंध के पीछे के कारण संबंधित देशों की सेंसरशिप नीतियों के अधीन हैं.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST