न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के 12 गेंदों में फिफ्टी के रिकॉर्ड से चूक गए. मैच के बाद युवराज ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया.
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में शानदार पचास रन ठोके लेकिन वह युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. युवराज ने साल 2007 में 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. अभिषेक ने क्रिकेट का ज्ञान युवराज सिंह से ही लिया है और उन्हें ही अपना गुरू मानते हैं. जब शिष्य युवराज के रिकॉर्ड के पास आ गया है तो गुरू का भी फर्ज बनता है कि वह इसपर रिएक्शन दे. मैच के कुछ मिनट बाद ही युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के लिए एक मैसेज लिखा.
युवराज सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से मजाकिया अंदाज में लिखा,” अभी तक 12 गेंदों में 50 रन बनाने वाले नहीं मिले… तुम कर पाओगे? बहुत बढ़िया खेला – इसी तरह से आगे खेलते रहो!” युवराज ने अपने इस पोस्ट में अभिषेक शर्मा को टैग भी किया. कई फैंस ने इसपर कॉमेंट किया कि युवराज सिंह का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा तोड़ सकते हैं कुछ ने ये भी लिखा कि युवराज सिंह का रिकॉर्ड अब कभी नहीं टूट सकता.

6 गेंदों में जड़े थे 6 छक्के
भारतीय क्रिकेट इतिहास में युवराज सिंह का नाम जब भी लिया जाता है, तो उनके छह गेंदों में छह छक्कों का कारनामा अपने आप याद आ जाता है. यह ऐतिहासिक पल 19 सितंबर 2007 को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के डरबन (किंग्समीड स्टेडियम) में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था. उस दिन युवराज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड जब ओवर डालने आए, तो युवराज ने उनकी हर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया. छहों गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार था जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में छह छक्के जड़े हों. इसी मैच में उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा किया, जो उस समय सबसे तेज फिफ्टी थी.
Nawada liquor smuggling: बिहार के नवादा में शराब तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया है.…
Fish scattered on the road: मुरादाबाद में दिल्ली रामपुर हाईवे पर मुंढापांडे जीरो पॉइंट के…
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…