Zaheer Abbas Love Story: पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने भारतीय महिलाओं से शादी रचाई है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास (Zaheer Abbas) का नाम भी शामिल है. एशिया के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले जहीर अब्बास की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. क्रिकेट के मैदान पर भारत के खिलाफ कई बेहतरीन पारियां खेलने वाले जहीर अब्बास एक भारतीय लड़की के ही प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे. जहीर अब्बास भारतीय महिला के प्यार में इतना खो गए कि उसके लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया.
दरअसल, पाकिस्तानी दिग्गज भारतीय लड़की रीता लूथरा के प्यार में पड़ गए थे. जहीर अब्बास को रीता लूथरा से इतना ज्यादा प्यार हो गया था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया. जहीर अब्बास को पहली पत्नी से 3 बेटियां थीं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी पहली वाइफ को छोड़ दिया. पढ़ें जहीर अब्बास की लव स्टोरी…
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
पाकिस्तानी बल्लेबाज जहीर अब्बास और रीता लूथरा की लव स्टोरी इंग्लैंड से शुरू हुई थी, जहां पर उनकी पहली मुलाकात हुआ. साल 1980 में जहीर अब्बास इंग्लैंड में ग्लूस्टरशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. इस दौरान भारत की रहने वाली रीता लूथरा इंग्लैंड में इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं. जब जहीर अब्बास पहली बार रीता लूथरा से मिले, तो वह पहली नजर में ही दिल हार बैठे. उसी समय जहीर अब्बास ने रीता लूथरा को अपना पार्टनर बनाने का फैसला किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, जहीर अब्बास और रीता लूथरा के पिता एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे. रीता की फैमिली पाकिस्तानी में रहती थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद रीता का परिवार हिंदुस्तान में आ गया था.
रीता के लिए अब्बास ने पहली पत्नी को छोड़ा
पाकिस्तानी दिग्गज जहीर अब्बास ने रीता लूथरा से शादी करने के लिए अपनी पहली वाइफ को तलाक दे दिया. पहली पत्नी से जहीर अब्बास की 3 बेटियां थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी वाइफ को छोड़ दिया. जहीर अब्बास शादी करने के लिए रीता लूथरा ने भी अपना धर्म बदल लिया. उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया. इसके बाद साल 1988 में जहीर अब्बास और रीता लूथरा ने निकाह कर लिया. शादी के बाद रीता का नाम समीना हो गया. फिलहाल जहीर अब्बास और समीना एक बेटे के माता-पिता हैं. उनके बेटे के नाम सोनल अब्बास है. मौजूदा समय में समीना अब्बास एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन बन गई हैं. वह खुद का एक बड़ा इंटीरियर डिजाइनिंग कारोबार संभालती हैं.
जहीर अब्बास का करियर
पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी. जहीर अब्बास को एशिया का डॉन ब्रैडमैन भी कहा जाता है. उन्होंने भारत के खिलाफ कई मौकों पर शानदार पारियां खेली थीं. जहीर अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में 78 मैच खेले हैं. इस दौरान अब्बास ने 44.8 की औसत से 5,062 रन बनाए हैं. इसमें 12 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में जहीर अब्बास ने 60 मुकाबले खेले, जिनमें 47.6 की औसत से 2,572 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा जहीर अब्बास ने घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए थे. उन्होंने अपेन फर्स्ट क्लास करियर में 34,843 रन बनाए हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 11,240 रन दर्ज हैं.