<

‘भारत पीछे नहीं हटने वाला…’, WI से हार के बाद जिम्बाब्वे के कोच का बयान, भारत के खिलाफ मैच से पहली कही ये बात

IND vs ZIM: भारतीय टीम अपना अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने बड़ा बयान दिया है. जानें कोच ने क्या कहा...

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी. यह मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का मुकाबला होगा. इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी. ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे की टीम अपना पूरा जोर लगाएंगी. भारतीय टीम को सुपर-8 में अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहले मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. अब ये दोनों टीमें 26 फरवरी को एक-दूसरे का सामना करेंगी. इस मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद वो पूरी तैयारी के साथ भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

‘भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा…’

जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा. उनका तरीका भी वैस्टइंडीज की तरह ही आक्रामक होगा. सैमन्स ने कहा कि भारत इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. सैमन्स ने आगे कहा, ‘इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी. हम दबाव से कैसे निपटते हैं और कैसे शांत रहते हैं. हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं.’ जस्टिन सैमन्स ने माना कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे की गेंदबाजी को लेकर विपक्षी टीम ने अनुमान लगा लिए थे, जो सही साबित हुए. कोच ने कहा कि भारतीय टीम के खिलाफ इस गलती से बचना चाहेंगे. जस्टिन सैमन्स ने कहा कि चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा, जिससे वहां पर उन्हें थोड़ी आसानी होगी.

कब भिड़ेंगे भारत-जिम्बाब्वे?

23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया था. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 147 रन पर ढेर हो गई. इससे वेस्टइंडीज ने 107 रनों से मैच अपने नाम कर लिया. इससे पहले 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. अब जिम्बाब्वे और भारत की टीम एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST