<

बच्चा किताब लेने गया था, लॉकर टूटा देख उड़े होश! 1.5 लाख के गहने और 50 हजार कैश गायब, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में चोरों ने पहले घर का लॉकर तोड़ा, फिर 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ करके फरार हो गए. देर रात हुई इस चोरी को लेकर इलाके में हडकंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जानें पूरी घटना-

यूपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में देर रात्रि चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने पीड़िता सुलोचना शर्मा के घर में अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़िता सुलोचना अपने घर पहुंची थीं, उस समय सब कुछ सामान्य था। बीच, जब उन्होंने बच्चे को कॉपी लेने के लिए भेजा, तो बच्चे ने देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और सामान गायब है।

2 लाख की नकद, गहने भी ले गए

चोरी हुए सामान में दो जोड़ी कान के झुमके, एक मांग टीका, एक नथिया, 50,000 रुपये नकद, पांच चांदी के सिक्के, एक कॉइन और एक लड़के का कड़ा शामिल है। पीड़िता के अनुसार, करीब 1.5 लाख रुपये के गहने और 50,000 रुपये नकद मिलाकर कुल 2 लाख रुपये की चोरी हुई है।

बच्चे ने किया खुलासा

परिवार ने बताया कि जब बच्चा पहली बार किताब लेने गया था, तब सब सामान्य था। दूसरी बार जब वह किताब निकालने गया, तो उसने लॉकर खुला देखा। उसने परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने देखा कि लॉकर पूरी तरह खुला था और कुछ सामान सीढ़ियों पर बिखरा पड़ा था।

पुलिस कर रही जांच

पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस लगभग देर रात्रि मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

इलाके में हडकंप

थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है और पुलिस टीम मामले के खुलासे के लिए तेजी से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इलाके में भी चोरी की घटना से हडकंप मचा हुआ है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
 

Kajal Jain

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST