Maharashtra News: महाराष्ट्र के खड़कपाड़ा में इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक 78 वर्षीय ढोंगी बाबा ने पूजा-पाठ की आड़ में 15 वर्षीय मासूम बच्ची का यौन शोषण किया. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने ढोंगी बाबा शाहिद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
कल्याण रेप केस
Maharashtra News: महाराष्ट्र के खड़कपाड़ा में इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक 78 वर्षीय ढोंगी बाबा ने पूजा-पाठ की आड़ में एक मासूम बच्ची का यौन शोषण किया. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने ढोंगी बाबा शाहिद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. कल्याण के एसीपी ने बताया कि पीड़िता की उम्र 15 वर्षीय है. वह अपनी मां के साथ कल्याण पश्चिम में रहती है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है. मामले की छानबीन जारी है.
पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का आभास हो रहा था, जिस कारण उसने ढोंगी बाबा शाहिद शेख को बुलाया. आरोपी ने घर में कुछ बाधा होने की बात कही और पूजा-पाठ करने की सलाह दी. आरोप है कि ढोंगी बाबा पूजा-पाठ के बहाने घर आया और घर में अकेला पाकर नाबालिग पीड़िता के साथ रेप किया. पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन ने ढोंगी बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट और जादू टोने मामले सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस केस की अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी है. मामले में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा.
कल्याण के खड़कीपाड़ा में स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर है. उन्होंने इस तरह की घटना को असामाजिक एवं निंदनीय बताया. कल्याण के एसीपी अशोक होनमाने ने उचित कार्रवाई और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…