<
Categories: मनोरंजन

बिग बी को रात में क्यों नहीं आती नींद! अभिनेता ने इस वजह का किया खुलासा, फैंस चिंतित

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्हें रात को नींद नहीं आती है. 83 वर्षीय अभिनेता ने इसके पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि अत्यधिक काम भी एक वजह है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव दिखते हैं. साथ ही वह आधी रात व्लॉग के जरिए अपने अनुभवों और घटनाओं को साझा करते रहते हैं. अब एक्टर ने बताया कि उन्हें रात में नींद नहीं आती है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक और देर रात तक काम करने के कारण वह सही से सो नहीं पाते, लेकिन उन्हें सुकून मिलती है. 

रात में नहीं आती नींद

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्वीकार किया कि सात घंटे की नींद लेने की डॉक्टरी सलाह के बावजूद वे काम को आराम से ज़्यादा अहमियत देते हैं. एक्टर ने अपने ब्लॉग पर नींद की समस्या को उजागर किया है. उन्होंने लिखा कि देर रात काम करते समय संगीत उन्हें शांति और सुकून देता है. 

गिटार की मधुर धुन करती है प्रभावित

बिग बी ने आगे कहा, ‘काम करते समय मैं ईबी ब्लॉग पर टकटकी लगाए रहता हूं, लेकिन रात की खामोशी में, स्लाइड गिटार-सितार पर बजने वाला वह मधुर संगीत, जो कुछ सबसे भावपूर्ण शास्त्रीय ध्यानपूर्ण एकल धुनें प्रस्तुत करता है. आह, आत्मा के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं है.’ आगे इसे विस्तार से बताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘यह वह तार है जो आत्मा को सर्वशक्तिमान से जोड़ता है. वह अदृश्य धागा जो दिखाई नहीं देता, फिर भी उसकी अनुपस्थिति के बावजूद महसूस होता है. मैं महसूस करता हूं. इसलिए यह भीतर के तारों को झनझनाता है. इसे सुनो और यह तुम्हें नींद की शांति देगा. सात स्वर जो दुनिया के हर हिस्से में संगीत में समा गए हैं, मानवता की सार्वभौमिक समानता हैं. इसका सम्मान करो, और यह तुम्हारा सम्मान करेगा.’

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं. अभिनेता आगामी फिल्म रामायण से चर्चा में हैं, जिसमें वह जटायु की भूमिका में नजर आएंगे. 

यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं संस्कृति जयना? जिन्होंने ‘कृष्णावतरम’ में निभाई सत्यभामा की भूमिका, गुजरात के पूर्व CM से है खास नाता

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST