मथुरा में एक बुजुर्ग महिला की कातर पुकार ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का दिल भी पिघला दिया. जब डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने रम्मूली देवी से आने का कारण पूछा तो पता चला कि उनका अब तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पाई है. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला कल्याण अधिकारी को तीन दिनों में पेंशन प्रारंभ करने का सख्त निर्देश दिया.
112 साल की बुजुर्ग महिला की अर्जी पर पिघल गया मथुरा डीएम का दिल
Mathura DM Chandra Prakash Singh: मथुरा में एक बुजुर्ग महिला की कातर पुकार ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का दिल भी पिघला दिया. 112 वर्षीय रम्मूली देवी जब अपने पोते की बहू के सहारे डीएम कार्यालय पहुंचीं और वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की.
रम्मूली देवी की उम्र का सम्मान करते हुए डीएम ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया, हालचाल जाना और जिला कल्याण अधिकारी को तीन दिनों में पेंशन प्रारंभ करने का सख्त निर्देश दिया.
हर सोमवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान रम्मूली देवी इंद्रपुरी इलाके से आईं. जब डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने रम्मूली देवी से आने का कारण पूछा तो पता चला कि उनका अब तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पाई है. रम्मूली देवी ने कातर स्वर में कहा, “कुछ दिन की जिंदगी बची है, पेंशन दिलवा दो लल्ला.” डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने उनकी समस्या सुनी और उन्हें कुर्सी पर बैठाया उसके बाद तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया. यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई, जहां लोगों ने डीएम की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे काबिल अधिकारी जिले को मजबूत बनाते हैं.”
चंद्र प्रकाश सिंह अपने संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. अगस्त 2025 में भी बाढ़ निरीक्षण के दौरान वो वृंदावन में भिखारियों से मिले थे. वे सड़क पर बैठ गए और कहा, “बाबा, भीख मत मांगिए, वृंदावन में काम के कई अवसर हैं.” बंगाल के एक बुजुर्ग को उन्होंने भगवान से मांगने की सलाह दी और जीवन सुधारने को प्रेरित किया. इन घटनाओं ने उन्हें मीडिया की सुर्खियां दिलाईं.
1997 बैच के पीसीएस अधिकारी सीपी सिंह को 2018 में आईएएस पद पर प्रमोट किया गया. वे मथुरा से पहले कासगंज, बुलंदशहर के डीएम रह चुके हैं. वो मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. साथ ही उन्होंने अलीगढ़, मेरठ, इटावा में एसडीएम-एडीएम के रूप में भी सेवा दी है. 18 जनवरी 2025 से वो मथुरा के डीएम हैं.
IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने…
इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श…
Andaman Nicobar Gas Exploration: इजिप्ट के बाद अब भारत के अंडमान बेसिन में गैस का…
IPL 2026 Funny Moment: केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बरसों की मेहनत अब बेकार नहीं जाएगी! SC ने माना-…
अगर आप भी डाइटिंग कर रहे हैं या ऑइली फूड खाने से परहेज करते हैं…