<

स्कूल जाने की खुशी चीखों में बदली! अमेठी में तेज रफ्तार बस ने 3 साल के मासूम को रौंदा, फरार ड्राइवर गिरफ्तार

Amethi Child Accident: अमेठी के मुसाफिरखाना में स्कूल के पहले दिन ही 3 साल के मासूम की बस से कुचलकर मौत हो गई. इस घटना के लिए मासूम उज्जैथ के परिजनों ने ड्राइवर पर पुरानी रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Amethi Accident News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे काजिम अली गांव के पास बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मासूम अपने स्कूल के पहले दिन घर से निकला था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने और आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही.

खुशी-खुशी घर ने निकला था लाड़ला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे काजिम अली निवासी मोहम्मद जमाल के पुत्र मोहम्मद उज्जैथ (3) को शहर के ग्रो विथ सक्सेस स्कूल में हाल ही में भर्ती कराया गया था. बुधवार सुबह वह खुशी खुशी तैयार होकर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

पुरानी रंजिश ने छीनी मासूम की सांसे

हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश फैल गया. स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था संभालने और जांच में जुट गई है. मृतक मासूम परिजनों ने बताया कि चालक से उनकी पुरानी खानदानी दुश्मनी है, जिसके चलते उसने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया. बस चालक की पहचान मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में बताई जा रही है.

फरार ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा

एसपी अमेठी ने बताया कि मौके से फरार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से की गई चेकिंग के उपरांत यह पता चला कि उसने शराब नहीं पी रखी है. परियों द्वारा लगाए गए शेष अन्य आरोपी की जांच की जा रही है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.  

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST