<

निरीक्षण पर निकले थे साहब, बीमार परिक्षार्थी को देख बन गए मददगार: दिलों को जीत रही मानवता की ये सुखद तस्वीर!

Amethi Homeguard Bharti 2026: अमेठी में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की अचानक तबियत बिगड़ने लगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बिना देर किए उसे अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जानें क्या है पूरा मामला?

Amethi Homeguard Bharti 2026: जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी की संवेदनशीलता और मानवीय पहल देखने को मिली. भर्ती परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एसपी ने बिना देर किए उसे अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया. उपचार के बाद परीक्षार्थी की हालत सामान्य बताई जा रही है.

एग्जाम सेंटर पर बिगड़ी तबियत

जानकारी के अनुसार, जिले के मुंशीगंज स्थित रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है. परीक्षा के पहले दिन सुल्तानपुर जनपद से आया एक अभ्यर्थी अचानक अस्वस्थ हो गया. परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हालात में सुधार

इसी दौरान परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी सरवणन टी की नजर बीमार पड़े अभ्यर्थी पर पड़ी. उन्होंने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अभ्यर्थी को अपनी गाड़ी से मुंशीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. समय पर उपचार मिलने से अभ्यर्थी की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है.

एसी ने दिखाई मानवता

खास बात यह रही कि इलाज के दौरान भी एसपी स्वयं अस्पताल में मौजूद रहे और डॉक्टरों से अभ्यर्थी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे. एसपी की इस सराहनीय पहल की परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों और अभ्यर्थियों ने जमकर प्रशंसा की.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST