<
Categories: मनोरंजन

जब 45 साल बड़े एक्टर के साथ इस हसीना ने किया था इंटीमेट सीन, भड़के लोग, बेटी ने तोड़ डाला सीडी

Deepshikha Nagpal: बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके एक इंटीमेट सीन से बवाल मच गया था. अभिनेत्री ने 45 साल बड़े एक्टर के साथ वो सीन किया था. इसके बाद जब उनकी बेटी ने इसे देखा, तो सीडी तक तोड़ डाला. जानिए वो किस्सा.

हम बात कर रहे हैं 90 की दशक की चर्चित अदाकार दीपशिखा नागपाल की, जिन्हें कोयला, बादशाह, दिल लगी, पार्टनर जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. जहां आजकल फिल्मों में बोल्ड सीन आम माना जाता है, वहीं एक इंटीमेट सीन इस एक्ट्रेस के लिए भारी पड़ गया था. अभिनेत्री ने जब 45 साल के एक्टर के साथ इंटीमेट सीन किया, तो बवाल मच गया. उनकी बेटी भी उनके खिलाफ हो गई थी. फिर क्या हुआ. चलिए जानते हैं.

किस फिल्म के सीन ने मचाया बवाल?

यह किस्सा साल 1997 में आई फिल्म ‘कोयला’ का है, जिसमें अमरीश पुरी के साथ अपने बोल्ड सीन को लेकर हुए विवाद के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उस वक्त अभिनेत्री मात्र 20 साल की थीं और अमरीश पुरी 65 साल के थे, इसलिए लोग और भड़क गए थे.  अभिनेत्री ने फिल्मीबाइट प्राइम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उस सीन में अमरीश पुरी बोलते हैं कि बिंदिया (दीपशिखा नागपाल) कपड़े उतारो और वो (बिंदिया) बोलती है ओके, क्योंकि वह उनकी सेक्रेटरी का रोल निभा रही थीं. 

उस सीन में अपने ड्रेस को लेकर किया खुलासा

अभिनेत्री ने बातचीत में बताया कि वह उस सीन में न्यूड नहीं, थी बल्कि उन्होंने ट्यूब टॉप पहना हुआ था और अपने हाथों को इस तरह रखा था कि देखने वालों को लगे जैसे कि वो न्यूड हूं. हालांकि वैसे कुछ था नहीं. कैमरे को ऐसे एंगल में रखा गया कि लगे कि वह कपड़े उतार रही हैं.  उन्होंने कहा कि सीन को इस तरह शूट किया गया कि वो वल्गर ना लगे, लेकिन एडिट के बाद वो बिल्कुल बदल गया और देखने वालों को कुछ और ही लगने लगा. बल्कि वैसा था नहीं. 

सुनने पड़े ताने

एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीन के बाद उन्हें कई ताने सुनने पड़े, लोग कहते थे कि उन्होंने नाक कटवा दिया. इतना ही नहीं, उन्हें लोगों की गालियां तक सुननी पड़ती थीं. 

बेटी ने तोड़ डाला सीडी

दीपशिखा नागपाल ने बताया कि उनकी बेटी कोयला फिल्म की सभी सीडी तोड़ देती थी. इस बात ने एक्ट्रेस को बहुत परेशान कर दिया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST