<

अनिरुद्धाचार्य की कथा में रेलिंग टूटने से मची भगदड़, भक्तों ने आयोजन समिति पर लगाया गंभीर आरोप; कहा- वीआईपी व्यवस्था…

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य: बिहार के रक्सौल में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में मुख्य गेट की रेलिंग टूट गई. जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई. इसके अलावा, भक्तों ने आयोजन समिति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए.

Bihar Latest News: बिहार के रक्सौल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां रविवार यानी (08 फरवरी, 2026) को एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में आयोजन समिति द्वारा भीड़ के खराब मैनेजमेंट के कारण अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही कथावाचक अनिरुद्धाचार्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, भक्तों की भीड़ बेकाबू हो गई और हजारों लोग एक साथ पंडाल में घुसने की कोशिश करने लगे.

इस दौरान मुख्य गेट की रेलिंग टूट गई। भीड़ के दबाव से मची भगदड़ में कई भक्त घायल हो गए। दो महिलाएं बेहोश हो गईं, जबकि कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए।

कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी

कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। भक्तों ने आयोजन समिति द्वारा बनाए गए VIP पास और अलग व्यवस्थाओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कथा एक सार्वजनिक कार्यक्रम था और बाजारों और गांवों से चंदा इकट्ठा किया गया था तो VIP व्यवस्था क्यों की गई? आगे उन्होंने कहा कि ज्यादा दान देने वालों को अलग जगह पर बिठाने से आम भक्तों को परेशानी हो रही है।. भक्तों ने आयोजन समिति द्वारा रखे गए प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया.

मासूम बच्ची की दरिंदगी के बाद हुई हत्या, शहर मेें भड़क हुई हिंसा; भीड़ बोलीं- इंसाफ हम करेंगे…

भक्तों ने और क्या-क्या कहा?

भक्तों ने आगे कहा कि कथा सबके लिए है, फिर भी VIP लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे बार-बार अफरातफरी की स्थिति बन रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आयोजन समिति और प्रशासन इस घटना से सबक नहीं लेते हैं, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस पूरे मामले पर सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी( एसडीपीओ) मनीष आनंद का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है. सिर्फ भीड़ को कंट्रोल किया गया.

रेलवे ट्रैक पर लापरवाही का दिखा खौफनाक नजारा! तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से महिला घायल, वीडियो हुआ वायरल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST