<
Categories: बिहार

तेज प्रताप यादव ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, जानें किन 5 नेताओं पर सीधा साधा निशाना?

तेज प्रताप यादव जयचंद बयान: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने उन 'जयचंदों' के खुल के नाम बताए जिन पर वह लगातार हमला कर रहे थे.

Tej Pratap Yadav On Jaichand Remark: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने उन ‘जयचंदों’ के खुल के नाम बताए जिन पर वह लगातार हमला कर रहे थे. तेज प्रताप काफी समय से अपने विरोधियों के लिए जयचंद शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह पहली बार है जब उन्होंने उन लोगों का नाम लिया है जिन्हें वह गद्दार मानते हैं. उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता लालू प्रसाद दही-चूड़ा की दावत के लिए मेरे घर आए, तो ‘जयचंदों’ को यह पसंद नहीं आया. लालू के बड़े लाल ने इस बीच अनुष्का यादव की मां बनने वाली खबर और उनकों पिता बनने वाले बयान पर भी बड़ा बयान दिया है.

किन 5 लोगों को तेज प्रताप ने बताया जयचंद

तेज प्रताप यादव ने जयचंद का नाम लेते हुएसबसे पहले पूर्व RJD विधायक मुकेश रोशन का नाम लिया. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव, तेजस्वी के साथी रमीज, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और MLC सुनील सिंह का नाम लिया. तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये पांच लोग उनकी इमेज खराब करने के लिए ज़िम्मेदार हैं.

अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल हुई

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं और अनुष्का मां बन गई हैं. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने X (पहले ट्विटर) पर अनुष्का और तेज प्रताप यादव को बधाई दी. इस पर जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मांझी जी ने जो ट्वीट किया है, मैं उन सभी बातों से इनकार करता हूं. यह मेरी इमेज खराब करने के लिए किया गया था. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि मेरा अकाउंट हैक हो गया था और सच में हुआ था.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव के X हैंडल से अनुष्का यादव के साथ उनकी एक तस्वीर शेयर की गई थी. बाद में ये तस्वीरें वायरल हो गईं. अनुष्का के भाई आकाश भी मीडिया के सामने आए. मामला इतना बढ़ गया कि लालू यादव ने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया और परिवार से भी दूर कर दिया. अब तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनका अकाउंट सच में हैक हो गया था.

तेज प्रताप यादव ने कई सवाल उठाए

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव ने पूछा कि आलोक गुर्जर कौन है? उस लड़की अनुष्का से उसका क्या रिश्ता है? उन्हें यह साफ करना चाहिए. तेज प्रताप ने कहा कि जो लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि यह रिश्ता उन पर थोपा जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि मुकेश रोशन का एक गैंग उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि उनके पिता उन्हें पारंपरिक चूड़ा-दही खिलाकर आशीर्वाद देने आए थे, लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आया. तेज प्रताप यादव ने और भी कई बयान दिए.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Chembur chemical tanker leak: चेंबूर में 22 हजार टन केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक किया डायवर्ट

Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बेंजीन…

Last Updated: August 31, 2026 23:35:17 IST

Janmashtami 2026: धनिया पंजीरी के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है.…

Last Updated: August 31, 2026 23:28:05 IST

अब बिना इंटरनेट के भी करें UPI पेमेंट, PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया ‘123Pay’, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हाल ही में PhonePe ने 'UPI 123Pay' नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर…

Last Updated: August 31, 2026 23:06:18 IST

Awarapan 2 OTT release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आवारापन 2, मचेगा धमाल,  जानें कब और कहां देख पाएंगे

Awarapan 2 OTT release: मरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में…

Last Updated: August 31, 2026 23:05:02 IST