बिहार में जमीनी विवाद ने इतना विक्राल रूप ले लिया कि बेगुनाह की जान तक लेने की कोशिश की गई. मामला औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व मुखिया के भाई संतोष कुमार चौधरी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया तो सच्चाई सामने आई और छापेमारी चालू कर दी. जानें आखिर क्या है पूरा विवाद?
Aurangabad Land Dispute Case: बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. जसोईया गांव के समीप घात लगाए बैठे आरोपी ने पूर्व मुखिया के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में जारी है.
घायल की पहचान माली थाना क्षेत्र के चरण गांव निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार चौधरी उर्फ मुटर के रूप में हुई है. वह ताड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम वह रोज की तरह ताड़ी लाने जसोईया बाजार गए थे. बाजार से लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी रामप्यारे चौधरी ने उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया.
हमले में संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी. परिजन उन्हें तत्काल डेहरी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
घायल के भाई और पूर्व मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि आरोपी के साथ पहले जमीन को लेकर विवाद था. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और जमीन का बंटवारा भी हो चुका था. इसके बावजूद आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया.
इस संबंध में घायल के पिता राजेंद्र चौधरी ने माली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने नामजद आरोपी रामप्यारे चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…