कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि 50 हजार रुपये की सैलरी वाले लोगों का PF कितना काटा जाता है. अगर आप भी इस क्राइटेरिया में आते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
How much PF for 50,000 salary: आज के समय में लोग पैसे तो कमाते हैं, लेकिन कुछ लोग पैसे बचाकर सही जगह पर निवेश नहीं कर पाते हैं. जबकि, पैसे को सही जगह पर लगाना बेहद जरूरी है ताकि अपनी रिटायरमेंट तक एक अच्छा अमाउंट तैयार किया जा सके. ऐसे ही लोगों के लिए Employees’ Provident Fund की सुविधा दी जाती है. जिसके तहत नौकरी करने वाले कर्मचारियों की कमाई का कुछ हिस्सा PF में निवेश किया जाता है ताकि उनकी रिटायरेंट को सुरक्षित बनाया जा सके. लेकिन, क्या PF भी सैलरी के हिसाब से काटा या बांटा गया है.
कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि 50 हजार रुपये की सैलरी वाले लोगों का PF कितना काटा जाता है. अगर आप भी इस क्राइटेरिया में आते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
जानकारी के मुतबिक अगर आपकी सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह है तो ऐसे में आपकी सैलरी से हर महीने 3000 रुपये काटे जाएंगे, जो जाकर आपको EPF में जमा होंगे. अब कंपनी की ओर से इसमें 917 रुपये और जोड़े जाते हैं, जो कुल मिलाकर 3917 रुपये हो जाते हैं. अब आपका इंप्लॉई और एंप्लॉयर फंड मिलाकर 3917 रुपये हो जाते हैं. अगर आप एक साल तक अपना पीएफ जोड़ते हैं या कटवाते हैं तो ऐसे में आपके खाते में हर साल लगभग 47000 रुपये जमा हो जाते हैं. हालांकि, सैलरी थोड़ी कम है तो कंपनी द्वारा पीएफ अमाउंट में छोटी सी कटौती की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: EPFO: लाखों कर्मचारियों को मिलने वाला है बड़ा फायदा, 30000 तक हो सकती है पीएफ की सैलरी लिमिट
मान के चलिए अगर आप 25 साल की उम्र से ही नौकरी करना शुरू कर देते हैं और आपकी सैलरी 50 हजार रुपये प्रति महीने है तो ऐसे में आप 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे. अगर लगातार 25 सालों तक आपके पीएफ में पैसा जमा होता रहे तो ऐसे में आपके पास रिटायरमेंट तक लगभग 2,90,90,000 रुपये तक हो जाएंगे. देखा जाए तो इस दौरान आपके पीएफ का कुल पैसा एक करोड़ रुपये तक ही निवेश होगा, लेकिन इसपर ब्याज साथ-साथ बढ़ता जाएगा, जिससे आपका पैसा बढ़कर लगभग 2.5 से लेकर 3 गुना तक ज्यादा हो जाएगा.
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…