<

बिहार में मौत बनकर खड़ी हैं हाईवा! तिलक समारोह से लौट रहे युवक की स्कूटी टकराई, हालत बेहद नाजुक!

तिलक समारोह अटेंड करने जा रहे एक युवक के साथ देर रात भयावह दुर्घटना सुर्खियों में है, जहां व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है. ऐसी ही एक दुर्घटना कुछ दिन पहले भी सामने आई थी, जहां हैवी वाहन के टकराने से युवक की मृत्यु हो गई, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने या सड़क नियमों को सख्त बनाने के बजाए चुप्पी साध लेता है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला-

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बार फिर ऐसा हादसा हुआ है, जिसमें बेगुनाह की जान तो बच गई, लेकिन प्रशासन और सड़क सुरक्षा के नियमो पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला अंबा-नबीनगर मुख्य पथ पर भारत पेट्रोल पंप के करीब कुटुंबा क्षेत्र का है, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी हाईवा एक बार फिर हादसे का कारण बन गई. मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक स्कूटी खड़ी हाईवा से जा टकराई, जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.  यहां हालात इतने गंभीर हो गए कि घायल को तुरंत वाराणसी रेफर करना पड़ा.

कब हुआ हादसा

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान घेउरा गांव निवासी राजेंद्र मेहता के रूप में हुई है. वह अपने रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होकर ओरडीह गांव से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी हाईवा दिखाई नहीं दी और उनकी स्कूटी सीधे उसमें जा भिड़ी.

गंभीर हालात, वाराणसी रेफर

हादसा इतना भीषण था कि राजेंद्र मेहता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल, कुटुंबा पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया.

स्थानीय लोग नाराज

ये हाईवा से एक्सीडेंट की कोई पहली घटना नहीं है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियो से आए दिन हादसे होते-होते बच जाते हैं. कई बार ये हाईवा बड़े हादसों का कारण भी बन चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कई सख्त कार्रवाई नहीं की है.

फिल्हाल, ग्रामीणों ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST