<
Categories: बांग्ला

बाबरी नाम पर फिर सुलगी राजनीति, मस्जिद निर्माण शुरू होते ही उग्र बयान से मचा सियासी तूफान

Murshidabad New Babri: हुमायूं कबीर की जीभ काटने वाले को 21 लाख इनाम वाले बयान से राजनीतिक तपिश बढ़ गई है. पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

Murshidabad New Babri: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज यानी बुधवार 11 फरवरी से बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण की घोषणा ने देश की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गी है. मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद का निर्माण आज से शुरू होने वाला है.

तृणमूल से निकाले गए MLA हुमायूं कबीर

जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक और भरतपुर से तृणमूल से निकाले गए MLA हुमायूं कबीर ने घोषणा की थी कि इस मस्जिद का निर्माण बुधवार से आधिकारिक तौर पर शुरू होगा. उन्होंने सोमवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह घोषणा की. उसके बाद आज सुबह से मस्जिद का निर्माण शुरू हो गया है.

बाबरी मस्जिद की रखी नींव

6 दिसंबर को लाखों लोगों की मौजूदगी में बेलडांगा में इस बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई थी. हुमायूं उस कार्यक्रम के लीडर भी थे. तब से मस्जिद निर्माण को लेकर राज्य की राजनीति में विवाद का तूफान मचा हुआ है.

करोड़ों रुपये हुए इकट्ठा

हुमायूं के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस मस्जिद के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये पहले ही चंदे के तौर पर इकट्ठा किए जा चुके हैं और उस पैसे से निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है.

जीब काटने वाले को 21 लाख रुपये इनाम

मथुरा श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा का बयान आया है कि पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर की जीभ काटने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. नेता हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की नींव रखी थी. बाबरी मस्जिद बनाने से नाराज दिनेश शर्मा ने हुमायूं कबीर की जीभ काटने पर इनाम रखा है.
Share
Published by

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST