<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 11 Feb 2026: बेशर्मी की हद पार करेगी कीर्ति, आत्महत्या करेगा कपिल, अनुपमा का खौलेगा खून! जानें अपकमिंग ट्विस्ट

Anupama Spoiler 11 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों जमकर टीवी पर धमाल मचा रहा है, शो के ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं. सीरियल ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कीर्ति एक बार फिर अपनी हद पार करने वाली है, वहीं अपनी पत्नि से परेशान होकर कपिल आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला है.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी  सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में बदलाव आया है, नए विलेन की एंट्री से शो दर्शकों के लिए और भी मजेदार हो गया है. सीरियल को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि कीर्ति को पता लग जाता है कि कपिल अपनी मां से मिलने गया है. जिसके बाद वो गुस्से से पागल हो जाती है और अपने पति पर हाथ तक उठा देती है, जिसकी वजह से उसे पति कपिल का सर दीवार में जाकर लगता है. दूसरी और प्रेम और प्रेरणा मुंबई जाते हैं और राही अनुपमा के साथ समय बिताती है. पराग कहता है कि अब वो गौतम पर भरोसा नहीं करता है, इसलिए वो अपना पूरा कारोबार अंश को देना चाहता है. वहीं अब शो अनुपमा की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होने वाली हैं, जिसे देख दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.

सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग महा ट्विस्ट (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 11 February 2026 )

स्टार प्लस पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के वाले एपिसोड में आप देखेंगें की पति के बाद कीर्ति अपनी सास को भी धमकाने वाली है और वो अपनी सास को कपिल से न मिलने के लिए कहने वाली है. वही कपिल को भी पता चल जाएगा कि कीर्ति वृद्धाश्रम उसकी मां से मिलने गई थी और उसकी मां को डराया है. कीर्ति के घर आते ही कपिल उससे झगड़ने वाला है. कीर्ति अपनी सास की मौत की दुआ मागने वाली है. कीर्ति कपिल से कहेगी कि उस बुढ़िया को पैसे की क्या ज़रूरत पडेगी, ये सुनते ही कपिल का दिमाग खराब हो जाएगा और वो भी गुस्से में कीर्ति पर हाथ उठाने की कोशिश करने वाला है. वहीं वसुंधरा कीर्ति के पास पहुंच जाएगी और कपिल को बहुत जलील करेगी. वसुंधरा कीर्ति की हालत देखकर कपिल को बर्बाद करने का दावा करने वाली है. वहीं कीर्ति पीछे खड़े होकर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली है.

पराग खोलेगा कीर्ति का सच (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 11 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी  सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि पराग ख्याति से बात करते हुए कीर्ति की पोल खोलने वाला है. पराग कहना वाला है कि कीर्ति एक नंबर की झूठी औरत है. पराग कहेगा कि कीर्ति बचपन से ही लोगों का इस्तेमाल करती आई है. वहीं वसुंधरा और कीर्ति से जलील होने के बाद कपिल आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला है. वहीं अनुपमा सही समय पर कपिल के पास पहुंचने वाली है और उसे बचाने वाली है. अनुपमा कपिल से पूछने वाली है कि वो ऐसा कदम कैसे उठा सकता हैं, वहीं कपिल भी अनुपमा के सासमने अपनी हिम्मत हारने वाली है और रोते हुए अनुपमा को सब बताने वाला है. वहीं अनुपमा कपिल से वादा करने वाली है कि वो कीर्ति का सच सबके सामने लाने वाली है और कपिल को आडिया देगी की जब वो  बदतमीजी करेगी तब वो उसकी वीडियो बनाए, जिसकी वजह कीर्ति की सच्चाई सबके सामने आ जाए. दूसरी तरफ रात में प्रेरणा प्रेम के साथ आइसक्रीम खाने जाएगी. वहीं लड़के वहां पर प्रेरणा के साथ बदतमीजी करने वाले हैं, जिसकी वजह से प्रेरणा उनमें से एक को को चांटा मार देने वाली है. जिसके बाद वो लड़के जबरदस्ती करने वाले और इस दौरान प्रेम हीरो की तरह एंट्री करने वाला है और प्रेरणा को बचाने वाला है. वहीं प्रेरणा, प्रेम को अपने गले लगा लेगी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST