<
Categories: बांग्ला

West Bengal: बेशर्मी की सारी हदें पार! हनुमान जी की मूर्तियों का अपमान; बसंती माता की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा

Ram Navami: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रामनवमी से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है. कोटशिला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुरगुमा इलाके में  हनुमान जी की दो मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई.

Purulia Tension: पश्चिम बंगाल से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा, यहां इंसानियत शर्मसार होती नजर आ रही है. दरअसल, यहां कुछ दंगाइयों ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रामनवमी से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है. कोटशिला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुरगुमा इलाके में  हनुमान जी की दो मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई और बसंती माता की एक मूर्ति पर कालिख भी पोतकर उसका अपमान किया गया. जिसके बाद इलाके में अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है और माहौल तनावपूर्ण हो गया है. 

बेशर्मी की सारी हदें पार

जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. बता दें कि पुलिस ने इस घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को सभी आरोपियों को पुरुलिया जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना की जानकारी मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता जिनमें जयपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार भी शामिल थे, और वो भी मौके पर पहुंचे. इस मामले के बाद से इलाके में  गरमा-गर्मी का माहौल है. इलाके में कोई तनावपूर्ण स्थति न पैदा हो इसलिए प्रशासन भी चारों और नजर रखे हुए है. 

घटना के बाद गरमाई राजनीति

बता दें कि इस मामले के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे BJP का हाथ है, जिसका मकसद राम नवमी से पहले माहौल खराब करना है. उनका दावा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी BJP से जुड़े हैं और शांति भंग करने की जान-बूझकर कोशिश की गई थी. इसके विपरीत, BJP ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है और उनके कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोपों और-प्रत्यारोपों का दौर तेज़ हो गया है, जिससे इलाके का माहौल और भी ज़्यादा तनावपूर्ण हो गया है.

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी फुहार! यूपी-एमपी का बुरा हाल, यहां जानें आज का मौसम

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…

Last Updated: September 29, 2026 16:15:34 IST

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST