Bareilly Harassment Case: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर कड़ा संदेश दिया है. आरोपी राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था, जिससे इलाके में असहज माहौल बन गया था.
एंटी रोमियो टीम ने दी खबर
यह घटना 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:40 बजे की है. एंटी रोमियो टीम त्रिशूल तिराहे के पास नियमित गश्त कर रही थी. तभी स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं को घूर रहा है और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है. शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
मनचले को दबोचा
पुलिस ने देखा कि युवक महिलाओं से अशोभनीय बातें कर रहा था, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही थीं. पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और लगभग 100 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया.
पुलिस ने किया अरेस्ट
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल अंसारी (28 वर्ष) निवासी बिधौलिया, थाना सीबीगंज के रूप में हुई है. तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन उसकी हरकतें सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ पाई गईं.
महिलाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.