<

Odisha: महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में डीईओ और बीईओ सहित तीन गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Odisha Crime News: एक महिला सीआरसी सदस्य ने सदर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बरगढ़ टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

Odisha Crime: ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला कर्मचारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में जिला शिक्षा अधिकारी ज्योतिकांत साहू, सदर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र साहू और सतलमा स्कूल के खेल शिक्षक समीर पाणिग्रही शामिल हैं. तीनों को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

बरगढ़ टाउन थाने में महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत

यह मामला तब सामने आया जब नगर क्षेत्र की एक महिला सीआरसी सदस्य ने सदर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बरगढ़ टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और तथ्य सामने आ सकते हैं.

यह केस 29 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनों के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं भी लगाई गई हैं.

लगाए गए थे पद के दुरुपयोग और अनुचित लाभ लेने के आरोप

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय की डिप्टी कलेक्टर सुमति पांडा द्वारा भी की गई थी, जिसमें आरोपियों पर पद के दुरुपयोग और अनुचित लाभ लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पहले भी इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी और वह प्रक्रिया अभी जारी है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और कुछ अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

(अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST