<

Chandauli News: विशाल राय मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क हादसे की कहानी पर उठे सवाल

Chandauli Murder News: परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विशाल राय का गांव के ही कुछ युवकों से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति भी बनी थी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

UP News: चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी विशाल राय की संदिग्ध मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है. शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है. मामले को लेकर परिजन पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि विशाल राय की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रची गई है.

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विशाल राय का गांव के ही कुछ युवकों से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति भी बनी थी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. हालांकि, बाद में पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया था, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था.

घटना वाली रात क्या हुआ?

परिजनों का दावा है कि घटना की रात आरोपी पक्ष के विष्णु और एक अन्य युवक विशाल राय को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे. इसके बाद देर रात तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. आधी रात के बाद अचानक सूचना मिली कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है.

साजिश की आशंका

परिवार का कहना है कि घटनाक्रम संदिग्ध है और इसे महज हादसा नहीं माना जा सकता. उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष ने साक्ष्यों को छुपाने और मामले को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस अब कॉल डिटेल्स, घटनास्थल के साक्ष्य और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने लाने में जुटी है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST