<

भाभी निकली हत्यारिन! पहले किया नैन मटक्का, फिर खुद ही कर दिया कांड; सामने आई दिल दहला देने वाली साजिश

Jharkhand Murder Case: झारखण्ड में एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसे सुनकर रूह कांप जाएगा. एक भाभी ने अपने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या. फिर कुएं में फेंक दी लाश.

झारखंड से एक बेहद डरावनी और चौंकाने वाली कहानी सामने आई है., इसमें प्यार, धोखा और हत्या का मामला जुड़ा है. एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया, लेकिन उसके साथ साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी. युवक चार महीने तक लापता रहा, और अब उसका कंकाल एक कुएं से मिला है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह प्यार ही उसकी मौत की वजह बना? चलिए जानते हैं पूरी कहानी. 

कुएं में मिला शव

झारखंड के गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत सामने आया है. कंचनपुर का रहने वाला 20 साल का रितेश कुमार रवि 2 जनवरी से लापता था. कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी. अब खुरा गांव के एक सुनसान कुएं से उसका शव बरामद हुआ, जो कंकाल बन चुका था. लाश के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. 

कैसे हुई हत्या?

जांच में कुछ ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया. मृतक रितेश का उसी गांव की एक भाभी जी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस के मुताबिक उसी महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया. फिर हत्या कर दी. बताया गया कि महिला ने पहले से साजिश की तैयार कर रखी थी. और जैसे ही रितेश वहां पहुंचा, उसे मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया, जैसे किसी को पता नहीं चल सके. 

क्या जानकारी आई सामने?

इस दिल दहला देने वाले मर्डर मिस्ट्री में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें मृतक की प्रेमिका प्रियंका देवी उर्फ कावेला देवी, महिला का पति पति धनंजय उरांव, और दो अन्य साथी छोटू उरांव और नेपाली उरांव शामिल हैं. जब पुलिस ने इन सबसे पूछताछ की तो आरोपियों ने कबूल किया कि चारों ने मिलकर रितेश की हत्या की, फिर शव को कुएं में फेंक दिया. करीब चार महीने तक पानी में पड़े रहने से शव पूरी तरह सड़ चुका था और कंकाल बन गया था. 

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

गढ़वा के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया, ‘यह प्रेम प्रसंग का मामला है. युवक का क्षत-विक्षत शव कुएं से बरामद हुआ है. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है.’

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST