<
Categories: देश

हैवानियत की हद पार! खून से लथपथ मिला युवती का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, महिला एक युवक के साथ लॉज में आई थी, दोनों ने कमरा लिया. इसके बाद वहां से महिला की लाश मिली है और युवक फरार है.

Raigarh Murder Case: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. महिला की लाश एक लॉज में खून से लथपथ और नग्न अवस्था में मिली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और रायगढ़ जिले में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में है. ये मामला रायगढ़ जिले के माणगांव तालुका के लोनेरे की है, जहां एक लॉज में खून से लथपथ एक युवती की नग्न लाश मिली. पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  वहीं इस मामले में पूछताछ की जा रही है. 

शव मिलने से इलाके में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के माणगाव तालुका के लोनेरे में मुंबई-गोवा हाईवे के किनारे एक लॉज है. यहां पर एक युवक और युवती ने लॉज में कमरा लिया. दोपहर के बाद युवक वहां से अचानक गायब हो गया. वहीं  युवती की लाश मिली है. महिला के शव पर एक भी कपड़ा नहीं था. हालांकि अब तक युवती की लाश की पहचान नहीं हो पाई है.  वहीं युवती की बेरहमी से हत्या होने और नग्न अवस्था में उसकी लाश मिलने से इलाके में डर का माहौल है. 

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. गोरेगांव पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. युवती की लाश की पहचान का काम चल रहा है. 

अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

आशंका है कि जो युवक और युवती लॉज में कमरा लेने आए थे, ये लाश उसी महिला की है. वहीं युवक, युवती की हत्या कर मौके से फरार हो गया है. वहीं इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस इस बारे में लॉज के मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST