<

Bhagalpur: घर में शादी है तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य, SDO को देना होगा आवेदन, घरेलू LPG के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Bhagalpur LPG Cylinder Crisis: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में शादी-ब्याह या भोज आयोजनों के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है. इन कार्यक्रमों में अब उपयोग के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य कर दिया गया है.

Bhagalpur LPG Cylinder Crisis: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में शादी-ब्याह या भोज आयोजनों के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है. इन कार्यक्रमों में अब उपयोग के लिए कामर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडर (जिसे आमतौर पर नीले रंग में जाना जाता है) लेना अनिवार्य कर दिया गया है.

भागलपुर प्रशासन का कहना है कि ये निर्देश राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए हैं, जिसे जिला प्रशासन द्वारा लागू कराया जा रहा है. यह निर्णय घरेलू गैस की किल्लत और उसके दुरुपयोग व कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से लिया गया है. 

SDO को देना होगा आवेदन

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की एक नई अधिसूचना के अनुसार, जिस घर में विवाह आयोजन होना है, वहां घरेलू LPG से भोज बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बजाय, शादी वाले घर के प्रबंधक को अपने क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को एक औपचारिक आवेदन देना होगा, जिसमें शादी का कार्ड और इस बात का उल्लेख करना होगा कि कार्यक्रम में लगभग कितने मेहमान होंगे और कुल कितने कमर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता है. SDO इन जानकारियों के आधार पर गैस कंपनी को निर्देश देंगे कि जरूरत अनुसार कमर्शियल गैस की आपूर्ति की जाए, ताकि आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बना रहे. 

केटरर्स के लिए भी अधिसूचना जारी

साथ ही, राज्य सरकार ने कैटरर्स (खाना पकाने वाले) के लिए भी नया फ्रेम बनाया है. अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसायों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कामर्शियल गैस कनेक्शन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. गैस कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 5-7 दिनों के भीतर ऐसे प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर दें, ताकि उन्हें नियमित रूप से कमर्शियल गैस उपलब्ध रहे. इस नियम का उल्लंघन करने वाले या घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है.  

प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया इसलिए बनाई गई है कि शादी जैसी मांगलिक गतिविधियों के लिए LPG गैस की किल्लत न हो और घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए घरेलू सिलेंडर भी उपलब्ध रहें. इस तरह से बिहार सरकार ने शादियों के सीज़न में न केवल घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरत को सुरक्षित रखने का ध्यान रखा है, बल्कि नियमबद्ध और पारदर्शी गैस वितरण व्यवस्था को भी मजबूत करने की कोशिश की है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

ज्योतिषी निधि चौधरी हैं कौन, लेटेस्ट ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग, दिल्ली से बिहार तक मचा बवाल

Astrologer Nidhi Choudhary: निधि चौधरी अपने इंस्टा अकाउंट पर एक ऐसी वीडियो अपलोड करके चर्चा…

Last Updated: April 11, 2026 12:07:28 IST

क्या आप जानते हैं कौन है ‘Parle’ का ओनर, कब हुई कंपनी की शुरुआत और कैसे पड़ा ये नाम?

Who is Owner Of Parle: पारले नाम तो सभी ने सुना होगा. इस ब्रांड का…

Last Updated: April 11, 2026 12:02:08 IST

75 की उम्र में पुशअप्स! दादी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोगों ने कहा, ‘Now age is just a number!’

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ये साबित…

Last Updated: April 11, 2026 12:01:32 IST

PBKS vs SRH Head to Head: अय्यर या ईशान आज कौन मारेगा बाजी? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

PBKS vs SRH Head to Head:आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड…

Last Updated: April 11, 2026 12:01:28 IST

Royal Enfield electric motorcycle vs Bajaj Dominar 350 किसमें मिलेगी ज्यादा पावर? परफॉर्मेंस में कौन बेस्ट

अगर आप इन दोनों बाइकों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: April 11, 2026 12:00:52 IST

लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai Exter vs Tata Punch में से क्या रहेगी बेहतर, जानें अंतर

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: April 11, 2026 11:55:05 IST