Live TV
Search
Home > क्राइम > जींस वाली बहू को ‘टॉर्चर’ करते थे ससुराल वाले, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश!

जींस वाली बहू को ‘टॉर्चर’ करते थे ससुराल वाले, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश!

एमपी के इंदौर से एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नवविवाहित बहू के जींस पहनने पर ससुराल वालों के विवाद ने मानसिक तनाव का रुप ले लिया. पति और सास की रोजाना की रोका-टोकी से परेशान बहू ने आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले के असल कारणों का पता लगा रही है.

Written By:
Last Updated: May 14, 2026 09:40:49 IST

Mobile Ads 1x1

मध्य प्रदेश से इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुराल में रोक-टोक से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने आसपास के इलाके में सनसनी मचा दी है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही बहू की ससुराल पक्ष से अनबन रहती थी. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. 

क्या है पूरा मामला?

मृतका का नाम गौरी प्रजापत बताया जा रहा है, जिनकी शादी कुछ समय पहले ही राहुल प्रजापत से हुई थी. शादी के बाद से ही बहू गौरी के पहनावे को लेकर सास-ससपर और पति राहुल रोक टोक करते थे, जिसके कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो गौरी प्रजापत के जींस पहनने से ससुराल वाले खुश नहीं थे, जिसके कारण गौरी प्रजापत मानसिक तनाव में जी रहीं थीं.

क्यों इतना बढ़ा विवाद?

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन गौरी प्रजापत अपने कमरे में ही थीं और मानसिक तनाव से ग्रस्त थीं. पति राहुल ने कई कफा गौरी के कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पति को चिंता हुई. ऐसे में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर के दृश्य ने होश उड़ा दिए. फांसी के फंदे पर लटकी बीबी को देखकर पति और ससुराल वाले घबरा गए और आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया.

असल कारण पता लगाएगी पुलिस

इन दिनों मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से विवाह के बाद मतभेद के कई मामले सामने आ रहे हैं. द्वारकापुरी थाने में घटी गौरी प्रजापत की घटना भी मिलती-जुलती है. फिल्हाल, पुलिस ने जांच की कमान संभाल ली है और घटना के अन्य कारणों का पता लगाने की कोशिश रही है. इस मामले में पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के बयान दर्ज कराए हैं. इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सच में पहनावा ही विवाद का कारण था या आत्महत्या के पीछे कोई और भी कारण छिपा है.

ये भी पढ़ें:- मॉर्डन बहू की मनमानी से परेशान सास-ससुर ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताए छिपे हुए राज़, ये है पूरा मामला!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है

MORE NEWS