प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा है प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद लाठी-डंडों से अचानक हमला हुआ, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला
'उसने खुद बुलाया था'... खून से लथपथ प्रेमी ने बताई आपबीती, लाठी-डंडों से उतारा था इश्क का भूत, ये था मामला
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज-शिवगंज रोड स्थित एक गांव की है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके रिश्तेदार के घर पहुंचा था. इसी दौरान दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
आरोप है कि गुस्साए लोगों ने युवक को कमरे से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां भी स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया.
घायल युवक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव निवासी 18 वर्षीय सुरेश कुमार (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मारपीट में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं तथा फ्रैक्चर की आशंका है.
बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे. युवक का कहना है कि युवती के बुलाने पर वह उससे मिलने पहुंचा था. इसी दौरान युवती के रिश्तेदारों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया.
फिलहाल, इस मामले में रविवार अपराह्न तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है.
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…