Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के बीच सांप काटने के मामले तेजी से बढ़े हैं. पटना के अस्पतालों में 50 दिनों में 81 मरीज पहुंचे, जिनमें नौ की मौत हुई.
बिहार में बाढ़ से हाहाकार
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का पानी फैलने के साथ ही सांप काटने के मामले भी बढ़ने लगे हैं. ग्रामीण इलाकों में पानी भरने और झाड़ियों से सांप निकलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. पिछले 50 दिनों में पटना के बड़े अस्पतालों में सांप काटने के 81 मरीज इलाज के लिए पहुंचे. इनमें 9 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा 38 मरीज PMCH पहुंचे. इसके अलावा IGIMS में 16, NMCH में 15, AIIMS पटना में 7 और न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में 5 मरीज पहुंचे.
डॉक्टरों के मुताबिक, कई मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. कुछ मामलों में परिवार के लोग मरीज को पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए. हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार, मरने वाले 9 मरीजों में 5 को उनके परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन हालत खराब होने पर अस्पताल लाया गया.
न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से सांप काटने के मरीज बढ़ रहे हैं. अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है और एंटी-स्नेक वेनम (ASV) की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें और तुरंत अस्पताल जाएं.
Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…
Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला से…
UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…
बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…
Chirag Paswan Minister Resign Statement: चिराग पासवान ने कहा कि संविधान और आरक्षण से खिलवाड़…
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय व्यक्ति को लोहे के…