जबकि दूसरे चरण के तहत 2016 में 660×2 मेगावाट (1320 मेगावाट) क्षमता की इकाइयां पूरी हो चुकी हैं, जिससे बिहार को 1136 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिल रही है।
| India News (इंडिया न्यूज)Barh thermal power plant: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के पहले चरण की तीसरी इकाई (660 मेगावाट) का ट्रायल रन आज 5 जून को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य की बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की कुल उत्पादन क्षमता 3300 मेगावाट निर्धारित की गई है, जिसे दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 660×3 मेगावाट (कुल 1980 मेगावाट) और दूसरे चरण में 660×2 मेगावाट (कुल 1320 मेगावाट) बिजली का उत्पादन किया जाएगा। मंत्री कृष्ण बेदी ने राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता ही ‘सीरियस’ नहीं लेते तो कार्यकर्ता कैसे जुड़ेंगे परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 3300 मेगावाट है परियोजना के प्रथम चरण की पहली इकाई नवंबर 2021 में तथा दूसरी इकाई अगस्त 2023 में ऊर्जीकृत की गई, जबकि अब तीसरी इकाई भी सफलतापूर्वक चालू हो गई है। इसके साथ ही इस चरण के तहत 1980 मेगावाट उत्पादन क्षमता पूरी हो चुकी है, जिससे बिहार को 1110 मेगावाट बिजली मिलेगी। जबकि दूसरे चरण के तहत 2016 में 660×2 मेगावाट (1320 मेगावाट) क्षमता की इकाइयां पूरी हो चुकी हैं, जिससे बिहार को 1136 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिल रही है। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई, CM नीतीश को दिया श्रेय इस मौके पर माननीय ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बाढ़ थर्मल पावर प्लांट बिहार की ऊर्जा उपलब्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के कारण संभव हो पाई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिसका लाभ औद्योगिक क्षेत्र, कृषि, व्यापार एवं घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। हरियाणा में जल्द होने वाली है मानसून की ‘एंट्री’…जानें आने वाले तीन-चार दिन कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत व बरसेगी आग |
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…