<
Categories: हरियाणा

‘अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा’…हरियाणा के इस ‘दिग्गज नेता’ को मिली धमकी, जानकार उड़ जाएंगे होश, चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस थाने में दी शिकायत

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Singh Chautala : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को धमकी मिली है। अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को वॉयस नोट के जरिए धमकी देते हुए बोला गया है कि अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। वॉयस नोट में कहा गया कि हमारे काम में […]

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Singh Chautala : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को धमकी मिली है। अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को वॉयस नोट के जरिए धमकी देते हुए बोला गया है कि अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। वॉयस नोट में कहा गया कि हमारे काम में अड़चन नहीं बने वरना प्रधान के पास भेज देंगे (प्रधान मतलब नफे सिंह राठी)। यह भी सामने आया है कि अभय चौटाला के दूसरे नंबर पर भी फोन किया गया था, लेकिन अभय चौटाला के निजी सचिव ने जब फोन नहीं उठाया तो अभय चौटाला के नाम वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी। Abhay Singh Chautala Abhay Singh Chautala : हमारे काम में अड़चन नहीं बने वरना प्रधान के पास भेज देंगे वॉइस मैसेज से मिली धमकी में कहा गया है हमारे काम में अड़चन नहीं बने वरना प्रधान के पास भेज देंगे। वहीं इस संबंध में कर्ण चौटाला की तरफ से चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस थाने में लिखित रूप से शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, जिस फोन नंबर से ये धमकी दी गई है वो किसके नाम पर है, इसकी भी जांच की जा रही है। Abhay Singh Chautala कानून से ऊपर कोई नहीं है और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी : मुख्यमंत्री वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा “अगर यह मामला हमारे संज्ञान में आएगा तो इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।” सीएम ने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए फायरिंग मामले पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है और अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाएगी। एक विदेशी नंबर से वायस मैसेज मिला, जिसमें पिता को मारने की धमकी दी गई कर्ण चौटाला ने पुलिस को दी गई पानी लिखित शिकायत में बताया कि रात को करीब 11 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आया था, जो कि बिना बात किए कट गया. फिर एक विदेशी नंबर से वायस मैसेज मिला, जिसमें पिता को मारने की धमकी दी गई। कर्ण ने बताया कि इसी नंबर से ही काल और संदेश अभय सिंह के निजी सचिव रमेश गोदारा निवासी पत्नीवाला सिरसा को भी मिला है। संबंधित खबरें कोर्ट का रुख करना पड़ा और वहां से Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी इससे पहले भी 2023 जींद में एक मामला दर्ज हुआ, जिसमें भी मेरे पिता जी को मारने की धमकी दी गई थी और इसी बात को ध्यान में रखते हुए अभय सिंह को सुरक्षा प्रदान की गई है। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। करण चौटाला आरोप है कि अभय चौटाला को इस तरह की धमकियां मिली थी और सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं क थी और इसी वजह से हमें कोर्ट का रुख करना पड़ा और वहां से Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी। Abhay Singh Chautala केंद्रीय मंत्री ने किया ADEETIE योजना का शुभारम्भ, बोले-1000 करोड़ के बजट वाली अदिति योजना विद्युत मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल, जानें क्या है अदिति योजना
Anurag Bisht

Recent Posts

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST