Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के साथ ही दिए जाने वाले तोहफे भी चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि इस शादी में कैसी तैयारियां होने वाली हैं.

Written By:
Published: November 9, 2026 15:52:36 IST
Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Mobile Ads 1x1

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में शादी का भव्य समारोह होने जा रहा है. इस शादी को खास बनाने के लिए परिवार की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां शादी के आयोजन से नहीं बल्कि उन महंगे तोहफों से बटोर रही हैं, जो अनंत सिंह अपने परिवार के सदस्यों को देने वाले हैं.

कहा जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी SUV Land Rover Defender गिफ्ट करेंगे. वहीं छोटे बेटे अभिनव के लिए BMW कार तैयार की जा रही है. खास बात यह है कि इसी आयोजन के दौरान अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा.

दामाद को शादी में मिलेगी कार

शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है. वे अमेरिका में नौकरी करते हैं. शादी के मौके पर उन्हें अनंत सिंह की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर ( Land Rover Defender) गिफ्ट किए जाने की चर्चा है. डिफेंडर अपनी मजबूत बनावट, शानदार लुक और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है. इसमें 4×4 ड्राइव सिस्टम, आधुनिक तकनीक और लग्जरी इंटीरियर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

छोटे बेटे को मिलेगी BMW

अनंत सिंह की ओर से सिर्फ दामाद के लिए ही खास तोहफा तैयार नहीं किया जा रहा है. उनके छोटे बेटे अभिनव को भी BMW कार देने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान ही अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा. इस तरह एक ही आयोजन में परिवार दो बड़े खुशियों के मौके मनाने जा रहा है. 

घुड़दौड़ के विजेताओं की भी चमकेगी किस्मत

इस शादी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को Thar गाड़ी इनाम में दी जाएगी. वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को बाइक मिलेगी. 

10 बीघा में बनेगा पंडाल

शिवांगी सिंह की शादी को भव्य बनाने के लिए लदमा गांव में तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. वहीं, जयमाला के लिए 30 फीट ऊंचा स्टेज तैयार किया जाएगा. पंडाल को सजाने के लिए विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा. इसकी सजावट और टेंट लगाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कारीगरों को सौंपी गई है. मेहमानों के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, फिर बोर्ड पर किया स्प्रे पेंट, गार्ड को दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

MORE NEWS